दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार की मौत, पांच घायल

पानागढ़ : दक्षिण बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद तथा बीरभूम जिले के सिउड़ी स्थित अहमदपुर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये. पहली घटना बुधवार सुबह बुदबुद थाना अंतर्गत कैमलिया कॉलेज के समक्ष दो नंबर हाईवे पर हुई, जहां तेज […]

पानागढ़ : दक्षिण बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद तथा बीरभूम जिले के सिउड़ी स्थित अहमदपुर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गये.

पहली घटना बुधवार सुबह बुदबुद थाना अंतर्गत कैमलिया कॉलेज के समक्ष दो नंबर हाईवे पर हुई, जहां तेज गति से आ रही एक ट्रक और कंटेनर के बीच टक्कर में ट्रक के चालक व व खलासी की मौत हो गयी. मृतकों का नाम रतन साव (48) तथा विकास राम (24) बताया गया है.
बताया जा रहा है कि ट्रक झारखंड से नवदीप की तरफ जा रही थी. तभी बाईपास के पास दो नंबर हाईवे पर सड़क के किनारे खड़ी कंटेनर के पीछे उक्त ट्रक ने तीब्र रूप से जाकर टक्कर मार दी. मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गयर. सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से मृतकों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.
दूसरी ओर, बीरभूम जिले के सिउड़ी के अहमदपुर स्थित मेलानपुर के पास तीब्र गति से आ रही एक पिकअप वैन के पलटने से वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गयी, उस पर सवार पांच यात्री घायल हो गये. घायलों को बरामद कर सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. मृतको में एक वाहन का चालक व एक यात्री बताया गया है. पुलिस ने मृतक यात्री का नाम जीवन बागदी (32) बताया है.
वह भ्रमकल गांव का रहने वाला था. गंभीर हालत में पिकअप वैन चालक को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक जीवन बागदी भाड़े का पिकअप वैन लेकर गांव के ही पांच लोगों के साथ गाय खरीदने के लिये जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >