एनआरसी के खिलाफ रुपनारायणपुर में रैली, सभा

रूपनारायणपुर : सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, राज्य में एनआरसी लागू करने और मूल्यवृद्धि के विरोध में रविवार को सालानपुर ब्लॉक तृणमूल ने रूपनारायणपुर कार्यालय से रैली निकाली. जिला परिषद के कर्माध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सचिव भोला सिंह, महिला तृणमूल की प्रखंड अध्यक्ष जमुना समादार, सालानपुर पंचायत समिति की अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, पंचायत […]

रूपनारायणपुर : सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, राज्य में एनआरसी लागू करने और मूल्यवृद्धि के विरोध में रविवार को सालानपुर ब्लॉक तृणमूल ने रूपनारायणपुर कार्यालय से रैली निकाली. जिला परिषद के कर्माध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सचिव भोला सिंह, महिला तृणमूल की प्रखंड अध्यक्ष जमुना समादार, सालानपुर पंचायत समिति की अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष, सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान शामिल थे.

रैली कार्यालय के आरंभ होकर विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर डाबर मोड़ पर सभा में तब्दील हो गयी. श्री अरमान ने कहा कि केंद्र की श्रमिक विरोधी सरकार देश में अराजक स्थित पैदा कर रही है.
कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने की रणनीति के तहत कार्य कर रही है. संस्थाओं को रुग्ण कर या तो बंद किया जा रहा है या निजी हाथों में सौंप दिया जा रहा है. राज्य में एनआरसी लागू कर आपसी भाईचारे को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है. मूल्यबृद्धि पर कोई लगाम नहीं लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >