बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने किया विरोध-प्रदर्शन

माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा गया ज्ञापन उद्घाटन समारोह में बांग्ला की उपेक्षा पर जतायी गयी कड़ी आपत्ति दुर्गापुर : माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज के समीप शुक्रवार को बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने आंचलिक भाषा को सम्मान दिये जाने की मांग को लेकर रैली निकाली. समिति के प्रतिनिधियों ने कॉलेज के प्राचार्य […]

माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा गया ज्ञापन

उद्घाटन समारोह में बांग्ला की उपेक्षा पर जतायी गयी कड़ी आपत्ति
दुर्गापुर : माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज के समीप शुक्रवार को बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने आंचलिक भाषा को सम्मान दिये जाने की मांग को लेकर रैली निकाली. समिति के प्रतिनिधियों ने कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि नये भवन के उद्घाटन समारोह में जिस तरह से बांग्ला भाषा की उपेक्षा की गई, उसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए.
रैली पेट्रोल पंप से शुरू होकर भगत सिंह मोड़ स्थित माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज के मेन गेट तक पहुंची. समिति से जुड़े और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक डॉ सुशील भट्टाचार्य तथा समाजसेवी सुदेव राय ने बताया कि पिछले दिनों माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज में आयोजित उद्घाटन समारोह में आंचलिक भाषा को लेकर घटी घटना निंदनीय कार्य है.
मातृभाषा का सम्मान करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी होती है. कॉलेज के कार्यक्रम में दो भाषाओं को मान्यता को लेकर जुबानी विवाद तंज कस कर आंचलिक भाषा को अपमानित करने का प्रयास मंच संचालिका के द्वारा की गई थी. समिति इसका जोरदार विरोध करती है. बांग्ला भाषा का अपमान बांग्ला संस्कृति का अपमान है. इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. भाषा को लेकर समाज को के लोगों को खंडित करना गलत है. इस पर अंकुश लगना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >