आसनसोल स्टेशन परिसर में लगेगी बापू की प्रतिमा

उनकी 150वीं जयंती पर मंडल रेल प्रशासन के स्तर से विशेष अभियान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बनेगा संग्रहालय, होगी जीवन-संघर्ष से जुड़ी सामग्रियां आसनसोल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आसनसोल रेल मंडल प्रशासन स्टेशन के बाहर वर्टिकल बागिया के निकट गांधी प्रतिमा स्थापित करेगा. प्रतिमा निर्माण में अंग्रेजों के नमक कानून […]

उनकी 150वीं जयंती पर मंडल रेल प्रशासन के स्तर से विशेष अभियान

प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बनेगा संग्रहालय, होगी जीवन-संघर्ष से जुड़ी सामग्रियां
आसनसोल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आसनसोल रेल मंडल प्रशासन स्टेशन के बाहर वर्टिकल बागिया के निकट गांधी प्रतिमा स्थापित करेगा. प्रतिमा निर्माण में अंग्रेजों के नमक कानून तोड़ने के लिए बापू द्वारा किये गये दांडी मार्च के थीम को प्रस्तुत किया जायेगा.
स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर राष्ट्रपिता गांधी के नाम से गांधी संग्रहालय का निर्माण कर उनके जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े संस्मरणों को संग्रहित किया जायेगा. उनकी जीवनी एवं आंदोलन से जुड़ी कहानियां म्यूजियम में लिखित स्वरूप में स्थापित कर संरक्षित की जायेंगी. उनके स्वच्छता संदेश को प्रचारित करने के तहत अगले 15 दिनों तक स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा.
रेल मंडल के अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी राहुल रंजन ने कहा कि सेनिटेशन विभाग को इस संदर्भ में विशेष दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैँ. उनकी प्रतिमा को स्थापित करने के लिए रेल विभाग कार्य आरंभ कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >