मोहर्रम के नाम पर प्रति ट्रक एक हजार रुपये की वसूली

आसनसोल सब्जी मंडी में आनेवाले वाहन चालकों की हो रही पिटाई राशि देने में असमर्थता जताने पर वाहन के टायरों से निकाली जाती है हवा व्यवसायियों ने आसनसोल साउथ थाने में की शिकायत, मांगी सुरक्षा आसनसोल : मोहर्रम के नाम पर कुछ असमाजिक तत्व आसनसोल सब्जी मंडी आने वाले ट्रांसपोर्टरों से रात के समय जबरन […]

आसनसोल सब्जी मंडी में आनेवाले वाहन चालकों की हो रही पिटाई

राशि देने में असमर्थता जताने पर वाहन के टायरों से निकाली जाती है हवा

व्यवसायियों ने आसनसोल साउथ थाने में की शिकायत, मांगी सुरक्षा

आसनसोल : मोहर्रम के नाम पर कुछ असमाजिक तत्व आसनसोल सब्जी मंडी आने वाले ट्रांसपोर्टरों से रात के समय जबरन वसूली कर रहे हैं. इसके प्रतिवाद में मुंशी बाजार के होलसेल व्यवसाइयों ने आसनसोल वेजिटेबल व्होलसेल मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में आसनसोल साउथ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी और वाहन चालकों की सुरक्षा की मांग की.

उन्होंने कहा कि विगत 15 दिनों से चंदा के नाम पर जबरन उगाही एवं मारपीट से भयभीत ट्रक चालक आसनसोल आने से कतराने लगे हैँ. मुंशी बाजार की सब्जी मंडी के व्यवसाइयों को भारी परेशानी हो रही है. पुलिस से रात के समय बाजार इलाके में गश्त बढ़ाने एवं बाजार में सब्जियों की अनलोडिंग के समय उपस्थित रहने की मांग की.

व्यवसायियों ने कहा कि सब्जी लेकर आने वाले ट्रक एवं छोटे-बड़े वाहन चालकों से मोहर्रम के नाम पर खुद को मोहर्रम कमेटी का प्रतिनिधि बताते हुए दर्जनों युवकों प्रति वाहन एक हजार से 15 सौ रूपये चंदा की मांग करते हैँ. चालकों द्वारा पांच से छह ग्रुपों को इतना चंदा देने में असमर्थता जताने पर उनके साथ धक्का मुक्की और मारपीट की जाती है और उनके वाहनों के टायर की हवा निकाल दी जाती है. ट्रक चालक 50 से सौ रूपये देने की पेशकश करते हैं परंतु वे लेने से इंकार करते हैँ. बीच बचाव में आने वाले बाजार के मुंशी एवं व्यवसाइयों के साथ भी मारपीट की जाती है.

आसनसोल वेजिटेबल होलसेल मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद नसीम, अध्यक्ष तरूण भगत, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रह्लाद साव, दिनेश भगत, राज कुमार बर्मन, राजा चौहान आदि ने कहा कि मामले से पुलिस प्रशासन को अवगत कराकर चालकों को सुरक्षा देने की मांग की गयी है.आसनसोल सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अशरफ अली ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी शिकायत की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >