बिजली करेंट लगने से तार पर झूलता रहा ठेका श्रमिक

आद्रा फल बाजार में बिजली खंभे पर लाइट लगाने का चल रहा था कार्य सुरक्षा की भारी उपेक्षा, न तो बिजली सप्लाई थी बंद, न थी सुरक्षा सामग्री आद्रा : रेल शहर आद्रा के फल बाजार में बिजली के खंभे पर मरम्मत के काम करने गया ठेका श्रमिक मनभूल बाउरी (32) शुक्रवार को बिजली करंट […]

आद्रा फल बाजार में बिजली खंभे पर लाइट लगाने का चल रहा था कार्य

सुरक्षा की भारी उपेक्षा, न तो बिजली सप्लाई थी बंद, न थी सुरक्षा सामग्री
आद्रा : रेल शहर आद्रा के फल बाजार में बिजली के खंभे पर मरम्मत के काम करने गया ठेका श्रमिक मनभूल बाउरी (32) शुक्रवार को बिजली करंट लगने के बाद 20 मिनट तक खंभे पर लटका रहा. स्थानीय युवक कुंदन लाल ने उसे सुरक्षित उतारा. हालांकि कुछ लोगों ने उसे बचाने के बजाय मोबाइल फोन से उसकी वीडियोग्राफी में अधिक दिलचस्पी ली. कुंदन ने बताया कि वह भी बिजली मिस्त्री है.
जव वह घटनास्थल से गुजर रहा था तो उसने शोर सुना. रेलवे के बिजली खंभे पर तार से युवक लटका हुआ था. उसने बिजली सप्लाई बंद कराई तथा सीढ़ी से खंभे पर चढ़ गया. उसे रस्सी से बांधकर धीरे-धीरे नीचे उतारा. बिजली के झटके से वह काफी अस्वस्थ हो गया था. उसके हाथ भी जल गये थे. प्रत्यक्षदर्शी बिजली कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि कर्मियों की टीम खंभे पर बत्ती लगाने का कार्य कर रहे थे. मनभूल बिजली के खंभे पर चढ़ा.
कुछ देर कार्य करने के बाद उसे बिजली का झटका लगा और वह तार पर ही लटक गया. उसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई. उसने स्वीकार किया कि कार्य के दौरान उसके पास कोई सुरक्षा सामग्री नहीं थी. बिजली सप्लाई भी बंद नहीं था. आम तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर कार्य किया जाता है. आद्रा नॉर्थ बिजली विभाग के सेक्शन इंजीनियर दीपक मांझी ने बताया कि इसकी पूरी जांच की जा रही है. मनभूल को मंडल रेल अस्पताल में भर्ती किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >