ऑल बंगाल बस मिनी बस समन्वय समिति की बैठक में बनी रणनीति
19 को विभिन्न जिलों के परिवहन अधिकारियों के समक्ष होगा प्रदर्शन
कोई सार्थक कार्रवाई न होने पर 29 को परिवहन निदेशक को ज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन ने ऑल बंगाल बस मिनी बस समन्वय समिति के सहयोग से शुक्रवार को अपकार गार्डेन स्थित मिनी बस एसोसिएशन के सभागार में राज्य के सभी जिलों के प्रतिनिधियों को लेकर विस्तारित कार्यकारी समिति की बैठक की. ऑल बंगाल बस, मिनी बस समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रणव कांति माणी, महासचिव राहुल चटर्जी, आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन के सचिव संदीप राय (राणा), पश्चिम वर्दवान जिला बस एसोसिएशन के सचिव प्रकाश मंडल, हावडड़ा के असीम पंडित, धरम साव, गोपाल दां आदि उपस्थित थे.
सनद रहे कि राज्य के परिवहन विभाग द्वारा अवैध ऑटो तथा टोटो के परिचालन को रोकने के लिये अधिसूचना जारी की गयी है. जिले के परिवहन कार्यालयो द्वारा इसके अनुरूप कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसके विरोध में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने मिलकर आगामी 19 अगस्त से वृहद आंदोलन की रणनीति तय की है. जिसके तहत प्रथम चरण में 19 अगस्त को विभिन्न जिलो के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियो को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपा जायेगा.
उनकी मांगो पर कार्रवाई नहीं होने की सूरते हाल में दूसरे चरण में 29 अगस्त को परिवहन विभाग के निदेशक को ज्ञापन सौंपा जायेगा. उसके पश्चात् सितंबर महीने के पहले सप्ताह से बृहद आंदोलन की रणनीति के तहत बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा. साथ ही जीएसटी काउंसिल के समक्ष डीजल की कीमत पर जीएसटी लागू करने की मांग को लेकर राज्य सरकार को पत्र दिया जायेगा.
जिससे आय में वृद्धि हो सके. अवैध रूप से परमिट के आवंटन को रोकने के परिवहन विभाग के निदेशक को लिखित दिया जायेगा.
ऑल बंगाल बस मिनी बस समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री मांणी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशो के बावजूद जिला के आरटीओ, एआरटीओ तथा एमवीआई अवैध ऑटो तथा टोटो के परिचालन पर नियंत्रण करने में असफल है. जहां जिले में आठ से दस हजार ऑटो का परिचालन हो रहा है.
वहां आठ दस ऑटो को पकड़ने से अवैध ऑटो तथा टोटो के परिचालन की नकेल नहीं कसी जा सकती है. राज्य सरकार की अधिसूचना को बृहद रूप से जारी करना पड़ेगा. मिनी बसों के सिटी इलाके में परिचालन के लिये निदिष्ट परमिट तथा समय सूची की आवश्यकता है. सरकारी बसे डिपो प्रभारी के समय सूची से चलती है. इस पर भी अबिलंब रोक लगानी होगी. श्री राणा ने बताया कि एसबीएसटीसी चार शहरों में अपनी परिसेवा उपलब्ध कराता है. मिनी बसो का परिचालन ही छोटी रूटो के लिये हुआ है.
सिटी में परिसेवा बेहत्तर तरीके से उपलब्ध कराने के लिये नियमित रूप से मिनी बसो में कई परिवर्त्तन किये गये. एसबीएसटीसी की बसो को नियमित रूप से बदल बदल कर चलाया जाता है. मिनी बसो की समय सूची नहीं मिलने के कारण लगातार सौ से अधिक बसे बंद हो चुकी है. शहरी इलाकों में जनसंख्या के अनुपात में बसों की परिसेवा का निधारण करना होगा.
उस पर अवैध ऑटो-टोटो के कारण मिनी बसो मालिक व्यय के मुकाबले आय नहीं होने से बस बंद करना पड़ रहा है. इस कार्य में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा उनके सहयोग की सक्रिया भूमिका रहती है. उनकी उक्त मांगो को लेकर उचित कार्रवायी नहीं की गयी तो दुर्गापूजा के पहले से बसो की परिचालन बंद कर दिया जायेगा.
