दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मेन गेट इलाके में बुधवार को सेफ ड्राइव, सेव लाइफ के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया. इस दौरान एसीपी ट्रैफिक एस समंता, दुर्गापुर नगर निगम के एमआइसी राखी तिवारी,धर्मेंद्र यादव, पार्षद मानस राय, दुर्गापुर ट्रैफिक व्यवस्था के टीआई तारक नाथ मल्लिक, ट्रैफिक ओसी मो. अली, दुर्गापुर थाना प्रभारी गौतम तालुकदार, वारिया फांड़ी प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, प्रांतिका फांड़ी प्रभारी मैनुल हक, डीटीपीएस फांड़ी प्रभारी प्रशांत दास, अब्दुल हक, तरूण सिंह आदि मौजूद थे. एसीपी एस समंता ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में सेफ ड्राइव, सेव लाइफ के तहत जागरूकता अभियान चलाये जाने की वजह से ही दुर्घटना पर कुछ हद तक अंकुश लगा है.
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेफ ड्राइव, सेव लाइफ पर जागरुकता अभियान चलाया है जिसके तहत दुर्घटना में 20% कमी आयी है, वहीं मरने वालों की संख्या पंजाब के बाद बंगाल की है सिर्फ राज्य की मुख्यमंत्री ने सेफ ड्राइव, सेव लाइफ पर काफी जोर दिया है जिसके चलते ही दुर्घटना में कमी आयी है. राज्य में सेफ ड्राइव, सेव लाइफ पर सचेतनता रैली करने को कहा गया है ताकि लोग गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें.
डीसी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि ट्रक चालक अपने कार्य में इतना व्यस्त हो जाता है कि उसके पास इतना समय नहीं है कि अपनी सेहत का ख्याल रख सके. यह एक अच्छा अवसर है जहां चालक थोड़े समय में अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकता है. चालकों की नजर ठीक होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम समय-समय पर विभिन्न जगहों पर किया जायेगा. डेढ़ सौ चालकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करायी. आंखों एवं स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष टिप्स दिये गये.
