रूपनारायणपुर : इसीएल में तैनात 106 सुरक्षा अधिकारी और 900 सुरक्षा कर्मियों को झारखंड पुलिस प्रशिक्षण देगी. इन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा. तीन चरणों में इनकी प्रशिक्षण आईआरबीएफ एक जामताड़ा में होगा. जिसके लिए प्रति प्रशिक्षु पर दस हजार रुपया झारखंड पुलिस को भुगतान करना पड़ेगा. एक माह तक प्रशिक्षण शिविर में रहने का खर्च प्रति प्रशिक्षु प्रतिदिन का 50 रुपया होगा.
एक करोड़ की राशि का भुगतान करना होगा झारखंड सरकार को
रूपनारायणपुर : इसीएल में तैनात 106 सुरक्षा अधिकारी और 900 सुरक्षा कर्मियों को झारखंड पुलिस प्रशिक्षण देगी. इन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा. तीन चरणों में इनकी प्रशिक्षण आईआरबीएफ एक जामताड़ा में होगा. जिसके लिए प्रति प्रशिक्षु पर दस हजार रुपया झारखंड पुलिस को भुगतान करना पड़ेगा. एक माह तक प्रशिक्षण शिविर में रहने […]

प्रशिक्षु का खाना, प्रशिक्षण के लिये असला-बारूद, पोशाक इसीएल को मुहैया करानी होगी. प्रशिक्षण का खर्च आईआरबीएफ एक जामताड़ा में जमा कराने के लिए झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ने इसीएल को पत्र लिखा है. प्रशिक्षण पांच अगस्त से आरम्भ होगा.
इसीएल में तैनात सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को इस विभाग में कार्य का कोई प्रशिक्षण न होने से कार्य में हो रही समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है.
प्रशिक्षण के कम्पनी ने पश्चिम बंगाल और झारखंड पुलिस से संपर्क किया. झारखंड पुलिस इन्हें प्रशिक्षण देने को तैयार हो गयी. झारखंड पुलिस सुरक्षा अधिकारी व कर्मियों को अपने प्रशिक्षण शिविर में रखकर प्रशिक्षण देगी. 106 अधिकारी तथा 900 कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए तीन चरणों में कंपनी भेजेगी.
जिसमें विधि व्यवस्था के उल्लंघन की परिस्थिति से निपटने का तरीके, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार पूरे कोल इंडिया में तैनात सुरक्षा अधिकारी व कर्मियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. नये नियम के अनुसार प्रशिक्षण न होने से प्रोन्नति में समस्या हो सकती है. इसलिए यह प्रशिक्षण हरेक के लिए अनिवार्य है.