विवाहिता ने की खुदकुशी, पति-सास हिरासत में

दुर्गापु : दुर्गापुर थाना के कमलपुर में सोमवार को गृहवधु दीपा घोष (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. मृतका के भाई और पिता ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति कौशिक घोष और सास ममता घोष को […]

दुर्गापु : दुर्गापुर थाना के कमलपुर में सोमवार को गृहवधु दीपा घोष (23) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया.

मृतका के भाई और पिता ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति कौशिक घोष और सास ममता घोष को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बी-जोन निवासी दीपा की शादी कमलपुर निवासी कौशिक घोष के साथ आठ माह पहले हुई थी. आरोप है कि बीते दो माह से कौशिक और उसकी मां ममता दहेज के लिए उसके साथ मारपीट कर रहे थे. रविवार की रात भी दीपा के साथ मारपीट की गई. मृतका की मां मिठू घोष ने कहा कि पति और सास ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है.

उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है. मां-बेटे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >