दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के शोभापुर स्थित आई क्यू सिटी सुपर हॉस्पिटेलिटी अस्पताल के आवासन में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से आवासन में रहने वाले सैंकड़ों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर आवासन में रहनेवाले लोगों ने हंगामा मचाते हुए हाउसिंग प्रबंधन के खिलाफ कई आरोप लगाये.
लोगों की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया है. उल्लेखनीय है कि आईक्यू सीटी अस्पताल एवं मनी ग्रुप द्वारा कुछ वर्ष पहले अस्पताल एवं बहु मंजिला आवासन का निर्माण किया गया था, वहीं आसपास के शहर के लोगों को बहुमंजिला आवासन के फ्लैट के तौर पर लोगों को बिक्री की गयी थी.
आवासन में रहने वाले लोगों को निगम द्वारा जलापूर्ति की जाती थी, पिछले कुछ महीनों से प्रबंधन एवं निगम के बीच जल आपूर्ति की राशि बकाया रहने के कारण निगम ने आवासन में जल सप्लाई पर रोक लगा दी थी. वहीं अस्पताल प्रबंधन द्वारा फ्लैटों में रहनेवाले लोगों को जलापूर्ति बाहरी टैंकरों के जरिए खरीद कर जलापूर्ति की जाती थी, लेकिन दो दिन पहले दुर्गापुर महकमा शासक के नेतृत्व में बिजरा ग्राम में अवैध तरीके से जमीन से पानी निकाल कर टैंकरों में भरने के खिलाफ अभियान शुरू करने से टैंकरों से फ्लैटों में जल सप्लाई भी बंद हो गयी, जिससे आवासन में रहने वाले सैंकड़ों लोगों को दो दिनों से पानी नहीं मिल रहा है.
आवासन में रहनेवाली रानी मित्रा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन आवासन में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रति फ्लेट 33 हजार रुपये लिया था, उसके बाद भी निगम द्वारा पर्याप्त जल नहीं मिलता था. कुछ दिनों के बाद निगम द्वारा भी सप्लाई बंद हो जाने से बाहरी टैंकरों से पानी जलापूर्ति की जाने लगी. 2 दिनों से टैंकरों से भी जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे सैकड़ों परिवारों को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी है.
अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के कारण आवासन के लोगों को समस्या हो रही है. अस्पताल प्रबंधन के सीईओ सुपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि आवासन के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की समस्या की शिकायत मिली है. विभागीय अधिकारियों को समस्या का समाधान का निर्देश दिया गया है.
