बैटरी फटने से झुलसी युवती, मौत

हादसा : मोबाइल फोन चार्ज करते समय गाना सुनना पड़ा महंगा फोन को चार्ज में लगा कर हेडफोन लगा सुन रही थी गाना बिस्तर में लगी आग ने घर को लिया चपेट में, युवती झुलसी पड़ोसियों से मिली सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी, बुझायी आग दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत बेनाचिती के देशबंधु नगर इलाके में […]

हादसा : मोबाइल फोन चार्ज करते समय गाना सुनना पड़ा महंगा

फोन को चार्ज में लगा कर हेडफोन लगा सुन रही थी गाना
बिस्तर में लगी आग ने घर को लिया चपेट में, युवती झुलसी
पड़ोसियों से मिली सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी, बुझायी आग
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत बेनाचिती के देशबंधु नगर इलाके में बुधवार की सुबह मोबाइल फोन में आग लगने के बाद आग पूरे घर में फैल गई. रिया बनर्जी (24 ) बुरी तरह से झुलस गई. बाद में उसकी मौत हो गई. दमकलकर्मियों ने घर में लगी आग को बुझाया. मृतका देशबंधुनगर निवासी तथा पेशे से ठेका श्रमिक श्यामल बनर्जी की पुत्री है.रिया की मां आंगनबाड़ी कर्मी है. कुछ वर्ष पहले रिया की पढ़ाई छूट जाने के कारण वह घर का कामकाज करती है.
बुधवार की सुबह रिया अपने घर में अकेली थी. एंड्राइड मोबाइल फोन को चार्ज में लगा कान में हेडफोन लगाकर गाना सुन रही थी. अचानक मोबाइल फोन की बैटरी फट जाने से आग लग गई एवं आग ने बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया. रिया बुरी तरह झुलस गई. चिल्लाती हुई वह घर से बाहर निकली. पड़ोसियों ने झुलसी रिया को इलाज के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा.
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पड़ोसी देवी साहा एवं अभिजीत दास ने बताया कि घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि बोर्ड में लगा फोन का चार्जर फट गया है. मोबाइल फोन एवं बिस्तर में आग लगी हुई है. फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई. उनके कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >