बच्चा चोर की अफवाह की चपेट में आयी गूंगी महिला

नागराकाटा : डुआर्स में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह के चलते भीड़ के हमले जारी हैं. जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा ब्लॉक में तो 24 घंटे के अंदर ही दूसरी घटना हो गयी. मंगलवार को भूटान सीमा से लगे जीती चाय बागान में एक गूंगी महिला को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घटना में दो पुलिस […]

नागराकाटा : डुआर्स में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह के चलते भीड़ के हमले जारी हैं. जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा ब्लॉक में तो 24 घंटे के अंदर ही दूसरी घटना हो गयी. मंगलवार को भूटान सीमा से लगे जीती चाय बागान में एक गूंगी महिला को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घटना में दो पुलिस अधिकारी और कई सिविक वॉलेंटियरों के घायल होने की जानकारी मिली है. घायल महिला को मालबाजार सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले सोमवार को नागराकाटा के ही सुखानी बस्ती इलाके में बच्चा चोर के संदेह में महिला वेशधारी एक पुरुष को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला था. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को एक अपरिचित गूंगी महिला जीती चाय बागान में घूम रही थी.
चाय बागान के कुछ लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में उससे पूछताछ शुरू की. गूंगी होने के कारण कुछ बता नहीं पाने पर लोग उससे नाम और पता लिखने को कहते हैं. नाम-पता बता या लिख नहीं पाने पर लोग उसके बच्चा चोर होने की शंका करने लगे. धीरे-धीरे घटनास्थल पर भीड़ जमा होती गयी और उसने महिला को पीटना शुरू कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही नागराकाटा थाना पुलिस पहुंची. पुलिस ने जब महिला को बचाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने नागराकाटा थाने के एएसआइ संजय घोष और शुभजित चक्रवर्ती पर हमला कर दिया. किसी तरह पुलिस उस महिला को निकालकर ले गयी और मालबाजार अस्पताल पहुंचाया. माल बाजार एसडीपीओ देवाशिष चक्रवर्ती ने कहा कि इस घटना में जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ पुलिस कड़ा कदम उठायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >