10 लाख की रंगदारी मांगने में भाजपाकर्मी गये जेल

पानागढ़ : बीरभूम जिले के ईलमबाजार थाना अंतर्गत संतोषपुर ग्राम स्थित बालू घाट से स्टॉक में रखे बालू की लोडिंग के लिए घाट मालिक से दस लाख रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. इनमें रंजीत वैराग्य, निखिल वैराग्य, शंभू विश्वास, जीवन घोष तथा अश्विनी घोष […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले के ईलमबाजार थाना अंतर्गत संतोषपुर ग्राम स्थित बालू घाट से स्टॉक में रखे बालू की लोडिंग के लिए घाट मालिक से दस लाख रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. इनमें रंजीत वैराग्य, निखिल वैराग्य, शंभू विश्वास, जीवन घोष तथा अश्विनी घोष शामिल हैं.

बुधवार को सभी को बोलपुर महकमा अदालत में पेश किया गया. एसीजेएम मनीकुंतला राय ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घाट मालिक सह कांकसा निवासी उत्तम देवनाथ ने बताया कि गांव से बालू वाहन ले जाने के लिए दस लाख रुपये की मांग की गई थी. ईलम बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. भाजपा नेताओं ने कहा कि तृणमूल के इशारे पर ही कर्मियों को झूठे मामले में फंसाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >