अवधेश पाठक बने पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय)

आसनसोल : 15 माह बाद पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर स्थायी नियुक्ति अवधेश पाठक की हुई. वे एसएपी आठवीं बटालियन में कमांडिंग अधिकारी थे. मंगलवार को श्री पाठक का तबादला पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर हुआ. वे इससे पहले भी कमिश्नरेट में इस पद पर तैनात रह चुके हैं. उनके तबादले के बाद […]

आसनसोल : 15 माह बाद पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर स्थायी नियुक्ति अवधेश पाठक की हुई. वे एसएपी आठवीं बटालियन में कमांडिंग अधिकारी थे. मंगलवार को श्री पाठक का तबादला पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर हुआ. वे इससे पहले भी कमिश्नरेट में इस पद पर तैनात रह चुके हैं.

उनके तबादले के बाद अरिंदम दत्ता चौधरी को दूसरी बार कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर भेजा गया था. सनद रहे कि पिछले वर्ष रामनवमी के दौरान रानीगंज में भड़की गुटीय हिंसा के दौरान तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (मुख्यायल) श्री दत्ता चौधरी घायल हो गये थे.
उनके इलाज पर जाने के बाद इसका अतिरिक्त प्रभार स्पेशलाइस्ड इंडियन रिजर्व बटालियन (एसआईआरवी) के कमांडेंट अभिषेक गुप्ता को अप्रैल, 2018 में दिया गया था. श्री गुप्ता का तबादला पुलिस अधीक्षक (कूचबिहार) के पद पर दिसंबर, 2018 में होने के बाद इस पद का अतिरिक्त प्रभार कमिश्नरेट में स्पेशल ब्रांच के पुलिस उपायुक्त कुमार गौतम को दिया गया. 15 माह से इस पद पर स्थायी अधिकारी के रूप में श्री पाठक का तबादला हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >