विस्फोट से क्लब घर क्षतिग्रस्त, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर में रविवार तड़के दो बजे के करीब स्थानीय मेघदूत क्लब में हुए जबरदस्त विस्फोट से समूचा इलाका थर्रा गया. विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि क्लब की छत तथा पीछे की दीवार पूरी तरह से धराशायी हो गयी है. वहीं, आसपास के कई घरों […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर में रविवार तड़के दो बजे के करीब स्थानीय मेघदूत क्लब में हुए जबरदस्त विस्फोट से समूचा इलाका थर्रा गया. विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि क्लब की छत तथा पीछे की दीवार पूरी तरह से धराशायी हो गयी है.

वहीं, आसपास के कई घरों के कांच तथा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. विस्फोट इतना तीव्र था कि गहरी नींद में सो रहे इलाके के लोग दहशत में आ गये.लोगों का आरोप है कि क्लब में बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया गया है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि क्लब में ही बड़ी संख्या में बम छिपाकर रखे थे. हालांकि क्लब के सदस्यों का कहना है कि वहां कोई बम नहीं था, बल्कि अापराधिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है. घटना को लेकर बम डिस्पोजल टीम तथा फॉरेंसिक डिपार्टमेंट को सूचना दी गयी. पुलिस ने बताया कि विस्फोट की जांच की जा रही है. विस्फोट स्थल को देखकर साफ लग रहा है कि अपराधियों ने जो बम इस्तेमाल किया है वह काफी शक्तिशाली था.घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >