काकसा में हूल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के काकसा ब्लॉक के बनकाठी ग्राम पंचायत स्थित रघुनाथपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को हूल दिवस के मद्देनजर आदिवासियों को लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी आयोजित की गई. इस दौरान मुख्य अतिथि पश्चिम बर्दवान के जिला शासक शशांक सेठी, दुर्गापुर महकमा शासक अनिवार्ण कोले, काकसा ब्लॉक विकास अधिकारी सुदीप्तो […]

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के काकसा ब्लॉक के बनकाठी ग्राम पंचायत स्थित रघुनाथपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को हूल दिवस के मद्देनजर आदिवासियों को लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी आयोजित की गई.
इस दौरान मुख्य अतिथि पश्चिम बर्दवान के जिला शासक शशांक सेठी, दुर्गापुर महकमा शासक अनिवार्ण कोले, काकसा ब्लॉक विकास अधिकारी सुदीप्तो भट्टाचार्य, गलसी विधायक आलोक कुमार माझी, दुर्गापुर तथ्य केंद्र के अधिकारी नरेंद्र कुमार दत्ता आदि प्रशासनिक अधिकारी समेत स्थानीय नेता उपस्थित थे.
बताया जाता है कि सिद्धू, कान्ह्ू की 165वीं जयंती के मद्देनजर रविवार को हूल दिवस पर दुर्गापुर महकमा तथ्य व संस्कृति विभाग ने संथाल विद्रोह के इतिहास को लेकर एक चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की. चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला शासक ने किया. इस दौरान हूल दिवस पर स्थानीय आदिवासियों को जिला शासक ने सम्मानित भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >