कट मनी खाने वाले तृणमूल नेताओं को भाजपा में शामिल करने पर आक्रोश

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी दो नंबर ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में कटमनी खाने वाले तृणमूल नेताओं को भाजपा में शामिल कराए जाने लेकर विरोध शुरू हो गया है. ऐसे में भाजपा के स्थानीय नेताओं में आक्रोश है. गलसी दो ब्लॉक के भाजपा पार्टी अध्यक्ष कालिका रंजन चटोपाध्याय का अभियोग है कि ब्लॉक […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी दो नंबर ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में कटमनी खाने वाले तृणमूल नेताओं को भाजपा में शामिल कराए जाने लेकर विरोध शुरू हो गया है. ऐसे में भाजपा के स्थानीय नेताओं में आक्रोश है. गलसी दो ब्लॉक के भाजपा पार्टी अध्यक्ष कालिका रंजन चटोपाध्याय का अभियोग है कि ब्लॉक स्तर तथा बूथ स्तर के भाजपा नेताओं से बिना पूछे ही जिला नेता इलाके के उन तृणमूल नेताओं को दल में शामिल कर रहे हैं जो कट मनी का रुपया गबन किया है.
घटना को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं को इस बाबत ब्लॉक के नेताओं ने शिकायत की है. प्रदेश भाजपा नेताओं का भी साफ तौर पर कहना है कि किसी भी तृणमूल नेता, कार्यकर्ताओं को दल में शामिल करने से पूर्व स्थानीय ब्लाक के नेताओं से परामर्श लेना अनिवार्य है.
उक्त ब्लाक के भाजपा नेताओं का आरोप है कि बर्दवान पूर्व के कुछ जिला नेता बिना ब्लॉक नेताओं के जानकारी के ही कटमनी लेने वाले तृणमूल नेताओं को पार्टी में शामिल कर रहे हैं. पूर्व बर्दवान जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष संदीप नंदी ने साफ चेतावनी दी है कि जमीनी स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर से जुड़े नेताओं के बिना परामर्श के किसी भी तृणमूल नेता और कार्यकर्ता को दल में शामिल नहीं किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >