कट मनी को लेकर तृणमूल श्रमिक यूनियन समेत अन्य श्रमिक संगठन ने निकाला जुलूस

जिला परिषद उपाध्यक्ष व पंचायत सदस्य के घर घेराव, मांगी कट मनी श्रमिकों ने तृणमूल नेताओं को रकम वापसी को लेकर दी चेतावनी, किया प्रदर्शन पानागढ़ : पश्चिम बंगाल जिले के पानागढ़ रेल कॉलोनी अनुरागपुर स्थित जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंक्रीट रेल स्लीपर कारखाने के तृणमूल श्रमिक यूनियन समेत अन्य श्रमिक संगठनों के सैकड़ों श्रमिकों ने […]

जिला परिषद उपाध्यक्ष व पंचायत सदस्य के घर घेराव, मांगी कट मनी

श्रमिकों ने तृणमूल नेताओं को रकम वापसी को लेकर दी चेतावनी, किया प्रदर्शन
पानागढ़ : पश्चिम बंगाल जिले के पानागढ़ रेल कॉलोनी अनुरागपुर स्थित जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंक्रीट रेल स्लीपर कारखाने के तृणमूल श्रमिक यूनियन समेत अन्य श्रमिक संगठनों के सैकड़ों श्रमिकों ने शनिवार सुबह टाटिया कारखाने के समक्ष से जुलूस निकालकर तृणमूल यूनियन नेताओं का घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन जताया.
इस दौरान उक्त श्रमिक संगठन के मजदूरों ने श्रमिकों के विभिन्न मद में गबन किए कट मनी के खिलाफ उक्त नेताओं के घर का घेराव कर आक्रोश जताया. इस दौरान तृणमूल की पंचायत सदस्य व ब्लॉक तृणमूल महिला मोर्चा की सपना बैध के पति तृणमूल नेता हैप्पी बैध के घर का घेराव कर श्रमिकों ने जमकर आक्रोश जताया तथा धरना प्रदर्शन दिया. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष समीर विश्वास के घर के समक्ष भी श्रमिक संगठन के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कटमनी की मांग की.
इस दौरान श्रमिकों ने उक्त नेताओं द्वारा श्रमिकों के मंजूरी के बाबत खाए गए रुपयों की मांग की. श्रमिक संगठन के कौशल कुमार गौरांग समेत श्रमिकों का अभियोग है कि उक्त तृणमूल के नेताओं ने हमारे पीएफ, ईएसआई समेत पुराने श्रमिकों को परमानेंट ना कर नए श्रमिकों को परमानेंट करने के लिए मोटी रकम हैप्पी बैध ने खाई है. वहीं झारखंड से बाहरी श्रमिकों को लाकर उनसे मोटा रकम लेकर उन्हें काम दिया है जबकि स्थानीय श्रमिकों की छटनी कर दी गई.
उक्त आरोपों को लेकर भी उक्त नेताओं के घरों का घेराव किया गया. श्रमिकों का साफ कहना है कि जब तक हमारे हक का रुपया हमें वापस नहीं मिलता तब तक हम उक्त नेताओं को नहीं छोड़ेंगे. इस दौरान हैप्पी बर्थ की पत्नी तथा पंचायत सदस्य व महिला संगठन की नेत्री सपना वैद्य ने आरोप लगाया कि आज उनके घर पर जय श्री राम का नारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में अचानक टाटिया कारखाने के श्रमिक संगठन के लोगों ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. तथा कटमनी की मांग की. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घेराव करने आने वाले सभी लोग जय श्री राम का नारा दे रहे थे.
सपना बैध का कहना है कि उनके पति को झूठे मामले में फसाने की कोशिश की जा रही है. सपना बैध का अभियोग है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही उनलोगों के घर पर हमला व घेराव रह रह कर किया जा रहा है. सपना बैध का अभियोग है कि यदि कोई अभियोग है तो अभियोगकारी पुलिस व प्रशासन के पास क्यो नही जा कर अभियोग अथवा मामला किया जा रहा है. जो आ रहा है वही कटमनी की मांग कर रहा है. मौके वारदात पर पहुंची काकसा थाना पुलिस परिस्थिति को नियंत्रित करते हुए श्रमिकों को वहां से हटाया .
बताया जाता है कि इस दौरान तृणमूल नेता हैप्पी बैध व समीर विश्वास की टिप्पणी नहीं मिल पाई. घटना को लेकर भाजपा ब्लॉक पार्टी अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने कहा कि सपना बैध का आरोप बेबुनियाद है .टाटिया कारखाने के श्रमिकों के लाखों रुपए को सपना वैध के पति हैप्पी वैध ने गबन किया है. तृणमूल के ही श्रमिक संगठन के लोगों ने आज अपने संगठन के अध्यक्ष के घर का घेराव किया तथा अपने कट मनी की मांग की, इसमें भाजपा से कोई लेना देना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >