बिस्कुट कारखाने में लगी आग को बुझाने में दूसरे दिन भी लगे रहे दमकल कर्मी

जामुड़िया : निघा स्तिथ पतंजलि बिस्कुट बनाने वाली बिस्कुट कारखाना में मंगलवार प्रातः साढ़े दस बजे लगी आग को बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी दूसरे दिन बुधवार को भी डटे रहे. कारखाना प्रबंधक अभय माझी ने बताया की आठ दमकल के इंजन लगातार आग बुझाने में लगे रहे. वहीं अभी भी पैकिंग विभाग में लगी आग […]

जामुड़िया : निघा स्तिथ पतंजलि बिस्कुट बनाने वाली बिस्कुट कारखाना में मंगलवार प्रातः साढ़े दस बजे लगी आग को बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी दूसरे दिन बुधवार को भी डटे रहे. कारखाना प्रबंधक अभय माझी ने बताया की आठ दमकल के इंजन लगातार आग बुझाने में लगे रहे. वहीं अभी भी पैकिंग विभाग में लगी आग को बुझाने में दो दमकल का इंजन लगा हुआ है. उन्होंने बताया की कारखाने का पेकिंग विभाग लगभग पूरी तरह से जलकर राख हो चुका है. दूसरी ओर कारखाना में कितने का नुकसान हुआ है जब तक जांच नहीं होगील तब तक बता पाना मुश्किल है.

हालांकि यह आंकड़ा करोड़ों की हो सकती है. लगभग 500 टन बने हुए बिस्कुट , पैकिंग करने वाले सात टन कार्टून, वही 300 फीट चौड़ी 400 फीट लंबी पैकिंग विभाग का शेड जलकर राख हो गया है. दमकल के लगातार प्रयास से आग पैकिंग विभाग से दूसरे विभाग में फैल नहीं पाई. दूसरी और कारखाना के श्रमिकों ने बताया कि कारखाना में आग बुझाने की उचित सामग्री ना होने के कारण ही आग कार्टून में लगकर पूरी तरह फैल गई. पैकिंग विभाग में मात्र चार आग बुझाने का फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद था जिसका प्रयोग भी किया गया पर वह आग बुझाने में असफल रहा. बताया कि कारखाना में सुरक्षा का अभाव है.

श्रमिकों ने बताया कि बिस्कुट बनाने के तहत ओवरलोडिंग के कारण चिंगारी निकल कर पैकिंग करने वाले कार्टून में लग गई. इसके कारण ही आग फैल गई. इसकी जानकारी सुपरवाइजर को दिए जाने के बावजूद उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया. दूसरी और आसनसोल नगर निगम की ओर से बनाई गई जांच कमेटी के तहत आग लगने के कारणों तथा सुरक्षा के विषय को लेकर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >