अलविदा की नमाज अता की

रानीगंज : मुस्लिम संप्रदाय का प्रमुख त्यौहार ईद अगले सप्ताह संपन्न होने वाली है. इसके पूर्व एक माह तक रखे जाने वाले रमजान के तहत शुक्रवार को रमजान की आखिरी नमाज अता की गई. इस अवसर पर रानीगंज के रोनाई स्थित पीर बाबा मजार, राजा बांध स्थित बड़ी मस्जिद, सोस्तिगुड़िया स्थित मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों […]

रानीगंज : मुस्लिम संप्रदाय का प्रमुख त्यौहार ईद अगले सप्ताह संपन्न होने वाली है. इसके पूर्व एक माह तक रखे जाने वाले रमजान के तहत शुक्रवार को रमजान की आखिरी नमाज अता की गई. इस अवसर पर रानीगंज के रोनाई स्थित पीर बाबा मजार, राजा बांध स्थित बड़ी मस्जिद, सोस्तिगुड़िया स्थित मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों पर अलविदा की नमाज अता की गई.

दूसरी ओर जामुड़िया अंचल स्थित जामुड़िया बाजार बजंतीपुर, परिहारपुर निघा बेनाली नीमचा आदि मस्जिद में अलविदा की नमाज अता की गई. वहीं ईद में मात्र एक सप्ताह रहने के कारण लोग अपने जरूरत के हिसाब से सेवईयां खरीद रहे हैं. बाजार में इस बार जहां प्लेन सेवई 70 से 80 रूपये किलो बिक रही हैं. वहीं हल्दीराम की सेवई 120 रुपये किलो बिक रही हैं. ज्ञात हो कि रानीगंज में कई सेवई कारखाना है. कारखा के मालिकों का कहना है भीषण गर्मी के कारण सेवई का बाजार भी बीते वर्ष की भांति इस वर्ष थोड़ी कमजोर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >