मातृ दिवस पर 38 लोगों ने किया रक्तदान

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के विधान नगर स्थित डी एस एम एस कॉलेज प्रांगण में रविवार को विश्व मातृ दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग विधाननगर सेंटर एवं दुर्गापुर महकमा वोलेंट्री ब्लड डोनर फोरम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 38 लोगों ने रक्तदान किया. रक्त दाताओं में 10 महिलाएं […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के विधान नगर स्थित डी एस एम एस कॉलेज प्रांगण में रविवार को विश्व मातृ दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग विधाननगर सेंटर एवं दुर्गापुर महकमा वोलेंट्री ब्लड डोनर फोरम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 38 लोगों ने रक्तदान किया.

रक्त दाताओं में 10 महिलाएं भी शामिल थीं. रक्त संग्रह के लिए बिधाननगर महकमा अस्पताल के ब्लड बैंक के चिकित्सक मौजूद थे. शिविर के दौरान फोरम के सचिव कवि घोष ने बताया कि मातृ दिवस के अवसर पर समाज कल्याण के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करना प्रशंसनीय कार्य है.
आर्ट ऑफ लिविंग समाज के लोगों को शांति का संदेश देने के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए भी प्रयासरत रहता है. दूसरे भी संगठनों को इस तरह के समाज कल्याण मूलक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए. मौके पर ब्लड बैंक के इंचार्ज करवी कुंडू, कॉलेज के संयोजक अनुपम मुखर्जी आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >