मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन आज से

आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई की संध्या पांच बजे तक ही प्रति विषय परीक्षार्थियों को जमा करने होंगे पांच-पांच सौ रुपये आसनसोल : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी अपने अंकों के सत्यापन के लिए 10 मई से सीबीएसइ की औपचारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन […]

आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई की संध्या पांच बजे तक ही

प्रति विषय परीक्षार्थियों को जमा करने होंगे पांच-पांच सौ रुपये
आसनसोल : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी अपने अंकों के सत्यापन के लिए 10 मई से सीबीएसइ की औपचारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 14 मई शाम पांच बजे तक चलेगी. वहीं उत्तर-पुस्तिका प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी 27 से 28 मई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
इसके लिए परीक्षार्थी को प्रति विषय पांच सौ रुपये की फीस भी देनी होगी.उत्तर पुस्तिका के दोबारा मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मई से एक जून तक किये जा सकेंगे. दोबारा मूल्यांकन के लिए उसे प्रति प्रश्न सौ रुपये का भुगतान भी करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >