सबसे पहले काउंटिंग रिजल्ट आयेगा पांडवेश्वर विस क्षेत्र से

सबसे देर होगी आसनसोल नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में, चलेगा 22 राउंड प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल, मतगणना में होगी पूरी पारदर्शिता आसनसोल : आसनसोल संसदीय क्षेत्र में चुनाव की मतगणना विधानसभा स्तर पर होगी तथा सबसे पहला परिणाम पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र से मिलेगा. जबकि सबसे अंतिम परिणाम आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का आयेगा. कन्यापुर […]

सबसे देर होगी आसनसोल नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में, चलेगा 22 राउंड

प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल, मतगणना में होगी पूरी पारदर्शिता
आसनसोल : आसनसोल संसदीय क्षेत्र में चुनाव की मतगणना विधानसभा स्तर पर होगी तथा सबसे पहला परिणाम पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र से मिलेगा. जबकि सबसे अंतिम परिणाम आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का आयेगा. कन्यापुर डीएवी स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर में कुल 12 हॉल में मतों की गिनती होगी.
प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल होंगे. एक राउंड में हर विधानसभा क्षेत्र की 14 ईवीएम की गिनती होगी. इस आधार पर सबसे कम बूथ पांडेश्वर में 237 की गिनती 17 राइंड में और सबसे अधिक बूथ 296 आसनसोल उत्तर विधानसभा की गिनती 22 राउंड में होगी. ईवीएम की गिनती समाप्त होने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्र से लॉटरी के माध्यम से पांच वीवीपीएटी का चुनाव होगा.
सभी वीवीपीएटी की गिनती टेबल नंबर एक पर एक ही अधिकारी करेंगे. मतगणना को लेकर जिले में लगातार बैठक कर चुनाव आयोग की गाइड लाइन के आधार पर तैयारी की जा रही है.
कुल 12 हॉल में होगी मतों की गिनती
डीएवी स्कूल में बने आसनसोल संसदीय क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर में कुल 12 हॉल में ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी. 10 छोटे हॉल में सात सात टेबल और दो बड़े हॉल में 14-14 टेबल लगाये जायेंगे. हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल होंगे. प्रत्येक राउंड में हर विधानसभा के 14 बूथों की गिनती होगी. इस आधार पर पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र की गिनती 17 राउंड में, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की गिनती 20 राइंड में, जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र की गिनती 18 राउंड में, आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की गिनती 21 राउंड में, आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र की गिनती 22 राउंड में, कुल्टी विधानसभा क्षेत्र और बाराबनी विधानसभा क्षेत्र की गिनती 19 राउंड में समाप्त होगी.
गिनती के बाद भी दोबारा गिनती करेंगे एमओ
मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर टीम अधिकारी होंगे. हर विधानसभा के एआरओ और माईक्रो ऑब्जर्बर के साथ चुनाव में खड़े हर उम्मीदवार के एक प्रतिनिधि हर टेबल पर होंगे. पूरी गिनती जिला चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक (साधारण) की निगरानी में पूरी होगी. प्रत्येक राउंड की 14 ईवीएम की गिनती के बाद माईक्रो ऑब्जर्वर 14 में से किसी भी दो ईवीएम का चुनाव करेंगे. उन दो ईवीएम की पुनः गिनती के बाद ही उस राउंड की प्रक्रिया समाप्त होगी.
काउंटिंग सेंटर मेन गेट से सौ मीटर में मोबाइल फोन नहीं
मतगणना के दिन काउंटिंग सेंटर भवन के मुख्य द्वार से 100 मीटर के दायरे तक मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक होगी. काउंटिंग सेंटर में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी. भवन की चारदीवारी से ही प्रथम स्तर की सुरक्षा आरम्भ होगी. पत्रकारों के लिए प्रथम स्तर तक मोबाइल फोन की मंजूरी दी जायेगी. इसे द्वितीय स्तर तक छूट देने के लिए चर्चा की जा रही है.
आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
23 मई को मतों की गिनती आठ बजे से शुरू होगी. साढ़े छह बजे उम्मीदवार के प्रतिनिधि काउंटिंग सेंटर में चले जायेंगे. उनके सामने ही स्ट्रांग रूम का सील तोड़ा जायेगा. जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर प्रथम राउंड के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र से 14 ईवीएम निकाल कर टेबल तक कड़ी सुरक्षा में पहुंचाया जायेगा. ईवीएम की पूरी जिम्मेदारी पारा मिलिट्री फोर्स के पास होगी.
वीवीपीएटी का इवीएम से मैच करना जरूरी
चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी ईवीएम की गिनती होने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्र से पांच वीवीपीएटी का मिलान ईवीएम से किया जायेगा. वीवीपीएटी में जो कागज के टुकड़े मतदान के दौरान उम्मीदवार के नाम पर गिरे, उन कागजों को जोड़कर ईवीएम में उम्मीदवार के पक्ष में गिरे वोट से मिलाया जायेगा. यदि ईवीएम और वीवीपीएटी की संख्या एक रही तो सब ठीक है. यदि दोनों के मतों का आपस मे मैच नहीं हुआ तो क्या होगा, इसे लेकर अब तक चुनाव आयोग ने कोई गाईडलाइन जारी नहीं की है.
मतगणना की प्रक्रिया देर रात तक होगी
इसबार मतगणना की प्रक्रिया रात तक चल सकती है. ईवीएम की गिनती के बाद दोबारा ईवीएम की गिनती प्रत्येक राउंड में होगी. इसके अलावा सभी राउंड समाप्त होने के बाद पांच वीवीपीएटी के चयन के लिए लॉटरी होगी. लॉटरी के बाद उस वीवीपीएटी को निकाला जायेगा. एक ही टेबल पर पांच वीवीपीएटी के कागजों की गिनती होगी. जिसमें चार से पांच घंटा लगने की संभावना जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >