युवा मतदाताओं में दिखा जोश सेल्फी लेने की रही होड़

दुर्गापुर : चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. क्षेत्र के कई बूथों पर युवा वोटर समय पर पहुंचे. इस चुनाव में कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया. युवा लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह से लबरेज थे. दिन निकलने के साथ ही लोगों ने मतदान केंद्रों […]

दुर्गापुर : चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. क्षेत्र के कई बूथों पर युवा वोटर समय पर पहुंचे. इस चुनाव में कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया. युवा लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह से लबरेज थे. दिन निकलने के साथ ही लोगों ने मतदान केंद्रों का रुख किया. युवा मतदाताओं ने खुद मतदान किया, साथ ही परिवार के अलावा क्षेत्र के बड़े-बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ तक लाने में भी अहम भूमिका निभाई. गर्मी के बावजूद विभिन्न बूथों पर 18 से 20 वर्ष के युवक- युवती अपना मत देने के लिए जोश में दिखे. इनके अलावा 20-30 तथा 30-40 आयु के मतदाता भी वोटिंग के प्रति सजग नजर आए. बूथों पर दिनभर मतदाताओं की लाइन लगी रही.

क्या बोले युवा मतदाता
पहली बार मतदान करने आई बीए की छात्रा सोनी यादव ने कहा कि मैं उसे मतदान करूंगी जो देश का चौमुखी विकास करेगा. महिलाओं के लिए सोचेगा. निर्मला सिंह ने कहा कि देश हित में कार्य करेगा, महिलाओं के लिए सोचेगा उसी को मतदान करूंगी. रमेश कुमार ने कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी को मतदान करेंगे, जो देश हित के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार की दिशा में ठोस कदम उठाए. राहुल राज ने बताया मुझे मतदान करने से पहले थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन सब डर समाप्त हो गया.
सेल्फी लेना नहीं भूले युवा मतदाता
मतदान के बाद युवा मतदाता बूथ से बाहर सेलफी लेना नहीं भूले. किसी ने अपने अकेले सेल्फी खिचीं तो कही ग्रुप में होकर सेल्फी ली गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >