एक बूथ पर सौ जवान लगा लें, बाबुल नहीं जीतेंगे: मेयर

रानीगंज-जामुड़िया में हमारी लड़ाई सीपीएम से: जिलाध्यक्ष कुल्टी की जनता पर है पूर्ण विश्वास: दीप्तांशु जामुड़िया : शनिवार की शाम पांच बजे आसनसोल जिला टीएमसी की ओर से संवाददाता सम्मेलन निघा स्थित सिटी रेजीडेंसी में की गई. इस मौके पर टीएमसी के जिला पर्यवेक्षक कर्नल दीप्तांशु चौधरी, पश्चिम बर्दवान जिला के टीएमसी अध्यक्ष वी. शिवदासन […]

रानीगंज-जामुड़िया में हमारी लड़ाई सीपीएम से: जिलाध्यक्ष

कुल्टी की जनता पर है पूर्ण विश्वास: दीप्तांशु
जामुड़िया : शनिवार की शाम पांच बजे आसनसोल जिला टीएमसी की ओर से संवाददाता सम्मेलन निघा स्थित सिटी रेजीडेंसी में की गई. इस मौके पर टीएमसी के जिला पर्यवेक्षक कर्नल दीप्तांशु चौधरी, पश्चिम बर्दवान जिला के टीएमसी अध्यक्ष वी. शिवदासन दासु, आसनसोल के मेयर व पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी एवं कुल्टी के विधायक उज्जवल चटर्जी मौजूद थे.
संवाददाता सम्मेलन में मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जो आसनसोल से प्यार नहीं करता है वह यहां से सांसद नहीं बन सकते हैं. बाबुल सुप्रियो से मेरा आग्रह है के वे निर्वाचन आयुक्त से बोलकर और जितना अर्धसैनिक बल को लगाना चाहते हैं लगवायें. एक-एक बूथ पर सौ-सौ जवान को लगा दें, इसके बावजूद वह जीत नहीं पाएंगे.
उन्होंने कहा कि गुजरात, ओडिशा आदि राज्यों से हिंदी भाषियों को भगाया जा रहा है. पूरे देश में एनआरसी लागू होने जा रही है. टीएमसी राज्य में एनआरसी कभी लागू नहीं होने देगी और उसका विरोध हम करेंगे. जिला अध्यक्ष वी. शिवदासन दासु ने कहा की रानीगंज-जामुड़िया में टीएमसी की लड़ाई सीपीएम से है, जबकि अन्य पांचो विधानसभा टीएमसी की है. इन सीटों पर टीएमसी ही जीतेगी. कर्नल दीप्तांशु चौधरी ने बाबुल सुप्रियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों ने सुना है की बाबुल सुप्रियो अपने पक्ष में मत करने के लिए लोगों में पैसा बांट रहे हैं.
बाबुल सुप्रियो के पांच साल के कार्यकाल में सात विधानसभा उनके अंतर्गत होने के बावजूद उन्होंने अपना एक स्थाई कार्यालय तक नहीं खोला. जनता उनके पास पहुंच नहीं पाई. यहां तक की किसी मरीज को बाहर इलाज कराने के लिए रेल टिकट के लिए भी अनुशंसा पत्र वह नहीं दे पाएं. चुनाव में हाफ पैंट पहनकर झालमुड़ी तो कभी भेलपूरी खाते नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि पूरी जनता जानती है की टीएमसी के लोग दुख-सुख में हमेशा साथ रहते हैं.
जन्म से लेकर मृत्यु तक ममता बनर्जी के चलाए जा रहे 49 प्रकल्प का लाभ लोगों को मिल रहा है. बाबुल के गाए गीत चुनाव आयुक्त ने बैंन किए जाने के बावजूद डीजे में हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वह हमेशा वह चाहते हैं कि उनके साथ विवाद हो.
उनके पास तो लोग है ही नहीं तो क्या वे माफिया लोगों को लेकर वोट करेंगे. कर्नल दीप्तांशु ने दावा किया कि आसनसोल लोकसभा संसदीय सीट से टीएमसी दो लाख वोट से जीत रही है. विधायक उज्जवल चटर्जी ने कहा 2014 के निर्वाचन में कुल्टी से हम लोग हार गए थे पर इस बार समस्त काउंसलर एवं सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र का दायित्व दिया गया है. 2014 में जो भूल हुई थी वह इस बार नहीं करेंगे. मेरा विश्वास है की कुल्टी की जनता हम लोगों को निराश नहीं करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >