जामुड़िया : राज्य के लोक निर्माण विभाग, क्रीड़ा व युवा कल्याण मंत्री सह पश्चिम बर्दवान जिला के पार्टी पर्यवेक्षक अरुप विश्वास ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सह निवर्त्तमान राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो अपने सांसद विकास मद की 50 फीसदी राशि ही खर्च कर सके. इसका खामियाजा उन्हें इस चुनाव में भुगतना पड़ रहा है.
सांसद विकास मद की 50 फीसदी राशि ही खर्च की बाबुल सुप्रियो ने
जामुड़िया : राज्य के लोक निर्माण विभाग, क्रीड़ा व युवा कल्याण मंत्री सह पश्चिम बर्दवान जिला के पार्टी पर्यवेक्षक अरुप विश्वास ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सह निवर्त्तमान राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो अपने सांसद विकास मद की 50 फीसदी राशि ही खर्च कर सके. इसका खामियाजा उन्हें इस चुनाव में भुगतना पड़ रहा है. जनता उनसे […]

जनता उनसे हिसाब मांग रही है. इस चुनाव में उन्हें पराजित होकर पुन: संगीत की दुनिया में लौट जाना पड़ेगा. वे जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत इकड़ा फुटबॉल मैदान में रविवार को पार्टी प्रत्याशी मुनमुन सेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
श्री विश्वास ने कहा कि माकपा का जनाधार समाप्त हो चुका है. भले ही जामुड़िया विधानसभा इलाके में माकपा के पक्ष में प्रचार दिख रहा है, लेकिन माकपा के पक्ष में मतदान करने से कोई फायदा नहीं है.
देश में सीपीएम को एक भी सीट मिलने वाली नहीं है. केरल में भी एक भी सीट पर भी वाममोर्चा की जीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जब वे प्रचार करने आये थे तो लगा था कि जामुड़िया के मतदाता टीएमसी प्रार्थी वी शिवदासन को आशीर्वाद देंगे ,पर ऐसा नहीं हुआ.
उन्होंने कहा कि निवर्त्तमान सांसद श्री सुप्रियो पांच वर्ष के कार्यकाल में सांसद विकास मद की 25 करोड़ रुपये की राशि में से मात्र साढ़े 12 करोड़ रूपये ही खर्च कर पाये. जो सांसद जनता का पैसा जनता के विकास में खर्च न कर पाया, वह जनता से किस मुंह से वोट मांग रहा है.
श्रम, विधि-न्याय व पीएचइडी मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का लाभ राज्य के निवासियों को मिल रहा है. कन्याश्री, युवश्री, सबुज साथी सहित 48 कल्याण योजनाएं चल रही हैं. रास्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है. इसके आधार पर पार्टी की जीत तय है.
एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार की आवंटित राशि से गांव-गांव में ड्रेन, सड़क, एलइडी लाइट लगाई गई है. माकपा के शासनकाल में शहर में सिर्फ दो चार ट्यूबलाइट ही लगी थी. तृणमूल सरकार में ग्राम-ग्राम, शहर-शहर रोशनी से जगमगा रहे हैं.
मेयर सह पाण्डेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि नगर निगम ने सड़क, नालियों, प्रकाश तथा सफाई सहित बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई है. 106 वार्डो में पेयजल की व्यवस्था में काफी सुधार है. माकपा के कार्यकाल में यहां सिर्फ एक हेल्थसेंटर था. इस समय तीन हेल्थ सेंटर बन रहे हैं.
तृणमूल जिलाध्यक्ष वी शिवदासन ने कहा कि बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल की जनता का पांच वर्षो तक भरपूर मनोरंजन किया है. लेकिन विकास के मोर्चे पर वह पूरी तरह से विफल रहे हैं. इस कारण उन्हें दोबारा प्रतिनिधित्व नहीं मिलना चाहिए. मंत्री रहते हिंदुस्तान केबल्स, बर्न स्टैंडर्ड सहित कई कारखानों को बंद कर दिया गया.
प्रार्थी मुनमुन सेन, ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष साधन राय, विधायक विधान उपाध्याय, विधायक सह एडीडीए के वाइस चेयरमैन उज्ज्वल चटर्जी ने भी संबोधित किया. पार्षद राखी कर्मकार, राजू गोस्वामी, बोरो चेयरमैन शेख शानदार उपस्थित थे.
मुनमुन ने जेकेनगर मोड़ पर होटल में खाया खाना
रानीगंज. टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन द्वारा बीते रात चुनाव प्रचार के पश्चात नेशनल हाईवे 2 जेके नगर मोड़ पर स्थित एक होटल मैं भोजन कर प्रसन्नता जताई.
वहीं दूसरी ओर होटल के मालिक राजदेव यादव के पुत्र ने होटल में मुनमुन सेन तथा राज्य के युवा कल्याण मंत्री अरूप बिस्वास एवं टीएमसी के चुनाव पर्यवेक्षक कर्नल दीप्तांशु चौधरी, मेयर जितेंद्र तिवारी को भोजन किया. इस दौरान अरूप बिस्वास व मुनमुन सेन ने चौकी पर बैठकर तड़का-रोटी एवं खीर का स्वाट चखा.