ट्रक की चपेट में आकर खेतिहर मजदूर की मौत

बर्दवान : दुर्गापुर एक्सप्रेस हाईवे पर बर्दवान थाने स्थित नला के पास पीछे से आ रहा ट्रक के चक्के का टायर फट गया इससे वह पलट गया. इसी बीच स्थानीय नला निवासी शेख हाबिब (42) खेतिहर मजदूर काम पर जाने के दौरान ट्रक के नीचे दब गया. यह देख क्रेन को मंगाया गया लेकिन उसे […]

बर्दवान : दुर्गापुर एक्सप्रेस हाईवे पर बर्दवान थाने स्थित नला के पास पीछे से आ रहा ट्रक के चक्के का टायर फट गया इससे वह पलट गया. इसी बीच स्थानीय नला निवासी शेख हाबिब (42) खेतिहर मजदूर काम पर जाने के दौरान ट्रक के नीचे दब गया. यह देख क्रेन को मंगाया गया लेकिन उसे आने में लगभग एक घंटे के अधिक होने पर नाराज लोगों ने सडक अवरोध किया.

इससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी. बर्दवान थाने के आईसी तुषारकांति कर ने व्यापक पुलिस बल लेकर पहुंचे और नाराज लोगो को समझाकर स्थिति काबू मै किया. इसी बीच क्रेन से ट्रक को हटवाकर मृतक को बर्दवान मेडीकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >