बेवजह ल़ॉकअप में रखने की शिकायत पुलिस आयुक्त से

आसनसोल : सीतारामपुर विष्णुबिहार इलाके के निवासी व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कर्मी प्रीतम झा को बेवजह नियामतपुर पुलिस फांडी लॉकअप में चार घंटे बंद करने के खिलाफ श्री झा से पुलिस आयुक्त से शुक्रवार को शिकायत की. उन्होंने कहा कि सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह ने पुलिस फांडी कार्यालय में में उनके साथ […]

आसनसोल : सीतारामपुर विष्णुबिहार इलाके के निवासी व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कर्मी प्रीतम झा को बेवजह नियामतपुर पुलिस फांडी लॉकअप में चार घंटे बंद करने के खिलाफ श्री झा से पुलिस आयुक्त से शुक्रवार को शिकायत की. उन्होंने कहा कि सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह ने पुलिस फांडी कार्यालय में में उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया और बिना किसी कारण के चार घंटे तक लॉकअप में बंद रखा.

इस घटना की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाई की जाये. इस घटना से उनकी मान सम्मान की हानि हुई और उनका परिवार पुलिस के इस रवैये से डरा व दहशत में है. श्री झा के अधिवक्ता व आरजेडी के राज्य सचिव नंदबिहारी यादव ने कहा कि बिना किसी लिखित शिकायत या आरोप के पुलिस किसी भी व्यक्ति को लॉकअप में नहीं डाल सकती है. इस मामले में यदि सही जांच कर उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्यवाई की मांग पुलिस आयुक्त से की गई है. यदि उचित कार्यवाई नहीं होती है तो मामले में राज्य स्तर और शिकायत की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >