राजनीति चमकानेवालों को दिख रही राजनीति

आसनसोल : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि सवाल गलती पकड़ने का नहीं, धर्म की राजनीति का है. निगम स्तर से पहली बार अनुदान नहीं दिया जा रहा है. पिछले तीन वर्षों से तीन सौ से अधिक अखाड़ों को अनुदान राशि दी जा रही है. भाजपा ने कभी इसका विरोध नहीं किया. निगम इस वर्ष […]

आसनसोल : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि सवाल गलती पकड़ने का नहीं, धर्म की राजनीति का है. निगम स्तर से पहली बार अनुदान नहीं दिया जा रहा है. पिछले तीन वर्षों से तीन सौ से अधिक अखाड़ों को अनुदान राशि दी जा रही है. भाजपा ने कभी इसका विरोध नहीं किया.

निगम इस वर्ष भी चुनाव आयोग की सहमति से इसका भुगतान करना चाहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि निवर्त्तमान सांसद बाबुल सुप्रिय को सिर्फ धर्म की राजनीति करनी है. उन्हें आस्था और श्रद्धा से कुछ लेना-देना नहीं है.
उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में भाजपा पार्षद भी इसके समर्थन में थे. लेकिन श्री सुप्रिय के दबाव में उन्होंने विरोध किया. सेवा न कर सिर्फ राजनीति चमकानेवालों को हर बात में राजनीति ही दिखती है. वे किसी के दु:ख-सुख में खड़ा नहीं होते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >