चित्तरंजन : चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) ने इंजन निर्माण के क्षेत्र में और एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. पिछले वित्तीय वर्ष के 350 विद्युत रेल इंजन निर्माण का आंकड़ा पार करते हुए वित्तीय वर्ष 2018- 19 की समाप्ति से 20 दिन पूर्व ही 354 विद्युत रेल इंजन के आंकड़े को छू लिया.
10 मार्च को रेल इंजन संख्या 32337 , डब्ल्यूएजी – 9 एचसी, चिरेका से समर्पित किया गया. ज्ञात हो इसके साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 340 विद्युत रेल इंजन निर्माण को पूरा कर लिया. चिरेका बेहतरीन तकनीक वाले विद्युत रेलइंजन के निर्माण के क्षेत्र में भारतीय रेल की विकास की गति को और भी अधिक आयाम पर पहुंचायेगा.
चिरेका महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा ने इस पर हर्ष जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि उनकी बेहतर कार्यकुशलता, बेहतर प्रबंधन तथा ईमानदार प्रयास के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है.
