औद्योगिक सुरक्षा में सीआइएसएफ निर्णायक

चिनाकुड़ी : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का 50वां स्थापना दिवस इसीएल यूनिट मुख्यालय शीतलपुर में रविवार को आयोजित हुआ. कंपनी के तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) जयप्रकाश गुप्ता, वित्त निदेशक संजीव सोनी, कार्मिक निदेशक विनय रंजन, उनकी धर्मपत्नी रेणुका वर्मा, वरीय प्रबंधक (खनन) पीके सिंह, सीआईएसएफ के कमांडेंट मिथलेश कुमार, सहायक कमांडेंट वीके सिंह, […]

चिनाकुड़ी : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का 50वां स्थापना दिवस इसीएल यूनिट मुख्यालय शीतलपुर में रविवार को आयोजित हुआ.
कंपनी के तकनीकी निदेशक (योजना व परियोजना) जयप्रकाश गुप्ता, वित्त निदेशक संजीव सोनी, कार्मिक निदेशक विनय रंजन, उनकी धर्मपत्नी रेणुका वर्मा, वरीय प्रबंधक (खनन) पीके सिंह, सीआईएसएफ के कमांडेंट मिथलेश कुमार, सहायक कमांडेंट वीके सिंह, निरीक्षक माइंस सूरज आदि मौजूद थे.
श्री गुप्ता ने परेड की सलामी ली तथा निरिक्षण किया. उन्होंने कहा कि देश के सपनों को साकार करने में बल की महत्वपूर्ण भूमिका है.
आपदा में भी इसकी सक्रिय भूमिका होती है. इसकी स्थापना 10 मार्च, 1969 को हुई. उस समय 3129 कर्मी थे. इस समय कर्मियों की संख्या डेढ़ लाख है. तीन सौ से अधिक संस्थानों की सुरक्षा का दायित्व इसके पास है. उन्होंने कहा कि कंपनी में बल की तैनाती 15 जुलाई, 1983 को हुई.
इसने सुरक्षा की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह किया है. कोयला तथा संपत्ति चोरी रोकने तथा अदिकारियों व कर्मियों को सुरक्षा देने में सफल रहा है. इसीएल में अवांछित घटनाओं तथा विपदाओं से निपटने में भी विशेष योगदान करता रहा है. धन्यवाद ज्ञापन समादेष्टा श्री कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >