बर्दवान : बीरभूम के बोलपुर (शांतिनिकेतन) थाना अंतर्गत गोविंदपुर में विवाहिता लालबानो बीबी (26) जली अवस्था में पुलिस ने बरामद किया. उसे इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोप है कि ससुरालवालों ने जलाकर मारने का प्रयास किया था. उसका पति बिल्लाल खादिम चेन्नाई में कार्यरत है.
आग से झुलसी विवाहिता की मौत, प्राथमिकी
बर्दवान : बीरभूम के बोलपुर (शांतिनिकेतन) थाना अंतर्गत गोविंदपुर में विवाहिता लालबानो बीबी (26) जली अवस्था में पुलिस ने बरामद किया. उसे इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोप है कि ससुरालवालों ने जलाकर मारने का प्रयास किया था. उसका पति बिल्लाल खादिम […]

मृतका के भाई शेख हासिब ने देवर मेघलाल, सास सुरिया बीबी, ननद बुचकी खातुन, पारुल खातुन, ममिया ससुर बाबू खादिम आदि के खिलाफ लिखित रुप से शिकायत दर्ज कराई है. बीते 26 फरवरी को लालबानो की पिटाई करने के बाद उसे आग से जला दिया गया. पड़ोसियों ने उसे रामपुरहाट महकमा अस्पताल में दाखिल कराया. बेहतर इलाज के लिए दो मार्च को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वह अपने पीछे सात साल का पुत्र तथा तीन साल की बेटी छोड़ गई है.