निर्भय होकर अपना अभियान जारी रखें : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को समस्या से कराया अवगत झारखंड में जाने के दौरान अंडाल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत दुर्गापुर/अंडाल : अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट में पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जिला नेतृत्व ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. अमित शाह ने संगठन के नेताओं को […]

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को समस्या से कराया अवगत

झारखंड में जाने के दौरान अंडाल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
दुर्गापुर/अंडाल : अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट में पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जिला नेतृत्व ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. अमित शाह ने संगठन के नेताओं को निर्भय होकर अभियान जारी रखने की सलाह दी। अमित शाह अंडाल एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए सांसद बाबुल सुप्रियो, जिला अध्यक्ष लखन घुरई समेत कई जिला नेता मौजूद थे.
अमित शाह विशेष वायुयान से उतरते ही सांसद समेत जिला नेताओ ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. वर्धमान पूर्व एवं पश्चिम के अध्यक्ष लखन घुरई ने कहा कि हमने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बाइक रैली के संबंध में बताया कि किस तरह से पुलिस हमारे समर्थकों के ऊपर में मारपीट कर टॉर्चर कर घर घर जा रीड किया इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें सब पता है. पार्टी के कार्य में आप लोग जुटे रहे, बाकी हम लोग देख रहे हैं.
सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि भादुर में घटी सोलर बिजली खंभा को लेकर जो विवाद शुरू हुआ है वह तृणमूल गंदी राजनीति कर रही है। जनता इसका जवाब देगी मौके पर भाजपा युवा नेता भोला साव सहित कई समर्थक मौजूद थे। वहीं अमित शाह ने बिना मीडिया कर्मियों से भेंटकर झारखंड के गोड्डा के लिए रवाना हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >