आसनसोल : दो करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

आसनसोल : वार्ड संख्या 30 अंतर्गत गोपालनगर दुर्गामंदिर के निकट नगर निगम के दो करोड़ रुपये की लागत से वार्ड में होने वाले विभिन्न विकासमूलक कार्यों का शिलान्यास मेयर जितेंद्र तिवारी ने रविवार को किया. चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, रवि चटर्जी आदि उपस्थित थे. मेयर श्री तिवारी ने कहा कि पूर्व बंगाल (वर्तमान में बांग्लादेश) के […]

आसनसोल : वार्ड संख्या 30 अंतर्गत गोपालनगर दुर्गामंदिर के निकट नगर निगम के दो करोड़ रुपये की लागत से वार्ड में होने वाले विभिन्न विकासमूलक कार्यों का शिलान्यास मेयर जितेंद्र तिवारी ने रविवार को किया. चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, रवि चटर्जी आदि उपस्थित थे.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि पूर्व बंगाल (वर्तमान में बांग्लादेश) के अस्तित्व में आने के दौरान जो लोग वहां से पश्चिम बंगाल में आये थे या तत्कालीन परिस्थितवश आने को बाध्य हुए थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें आश्रय देने और बुनियादी सुविधा देने के तहत कई तरह के पहल की है.
मोहिशिला के शरणार्थी शिविरों एवं कॉलोनियों में चल रहे विकासमूलक कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बोगडा, सूर्यनगर व अन्य स्थानों के शरणार्थी शिविरों में पिछले दो वर्षों में विकासमूलक कार्य सड़क निर्माण, आवास निर्माण, लाइट, हाई मास्ट लाइट, पेयजल कनेक्शन आदि कार्य पूरे कर लिये जायेंगे.
उन्होंने नगर निगम इलाकों में लगातार स्थापित हो रही प्रतियोगितामूलक लाइब्रेरी से छात्र छात्राओं को लाभांवित होने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी को रोजगार देना संभव नहीं है. परंतु सभी छात्र छात्राओं को इतना सक्षम बनाना चाहते हैँ कि वे खुद से नौकरियां ले सकें. इसके लिए जिले भर में पश्चिम बर्दवान स्टूडेंटस कोऑर्डिनेशन कमेटी ने प्रतियोगितामूलक लाइब्रेरियां खोल कर वहां प्रतियोगितामूल पुस्तकें व माहौल देने की पहल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >