पानागढ़ : चुनाव में गुंडे साथ ले आयें एम्बुलेंस : जय बनर्जी

पानागढ़ : पिछले पंचायत चुनाव में तृणमूल की गुंडा वाहिनी ोने लोगों को मतदान नहीं करने दिया. वहीं भाजपा प्रत्याशियों, समर्थकों और नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस परेशान करती रहीं. आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल के गुंडे सावधान हो जाएं क्योंकि इस बार उनकी खैर नहीं रहेगी. तृणमूल के गुंडे यदि लोकसभा चुनाव में […]

पानागढ़ : पिछले पंचायत चुनाव में तृणमूल की गुंडा वाहिनी ोने लोगों को मतदान नहीं करने दिया. वहीं भाजपा प्रत्याशियों, समर्थकों और नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस परेशान करती रहीं.

आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल के गुंडे सावधान हो जाएं क्योंकि इस बार उनकी खैर नहीं रहेगी. तृणमूल के गुंडे यदि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने पहुंचे तो अपने साथ एंबुलेंस भी लेकर आएं. यह बात भाजपा नेता जय बनर्जी ने पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली दो नंबर ब्लॉक के कालिकातला के चकतला में आयोजित ‘बंगाल बचाओ, गणतंत्र बजाओ’ सभा में कहीं.

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विजय माल्या का कान पकड़कर देश का चौकीदार उसे भारत लेकर आएगा. राहुल जी आप देश के चौकीदार की चिंता छोड़िए अपनी चिंता कीजिए. प्रधानमंत्री बनने का सपना ममता दीदी छोड़ दें. अपनी गद्दी संभाले बहुत जल्द खिसकने वाली है. राज्य की जनता आप से त्रस्त हो चुकी है।

भ्रष्टाचार, अराजकता समूचे राज्य में फैल चुका है। किसानों की हालत दयनीय है, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ रही है. इस दौरान मंच पर जिला भाजपा सभापति कृष्ण घोष समेत अन्य नेतागण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >