खड़गपुर : हाथी के हमले में तृणमूल नेता जख्मी

खड़गपुर : चंद्रकोना थाना अंतर्गत खामारखाली जंगल के निकट एक हाथी के हमले से एक तृणमूल नेता बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय व वन विभाग सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नेता का नाम असित चौधरी है. असित गड़बेता तीन नंबर ब्लाक के आमशोल गांव के निवासी हैं. वहीं तृणमूल के कार्यवाहक […]

खड़गपुर : चंद्रकोना थाना अंतर्गत खामारखाली जंगल के निकट एक हाथी के हमले से एक तृणमूल नेता बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय व वन विभाग सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नेता का नाम असित चौधरी है. असित गड़बेता तीन नंबर ब्लाक के आमशोल गांव के निवासी हैं. वहीं तृणमूल के कार्यवाहक सभापति हैं.

असित अपनी मोटरसाइकिल से जंगल के रास्ते से अपने घर लौट रहे थे. उसी वक्त अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया. असित बुरी तरह से जख्मी हो गये. उन्हें घायल अवस्था में घाटाल महकमा अस्पताल ले जाया गया.

लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें कोलकाता रेफर कराया गया. पिछले दो दिनों से 40 हाथियों का दल जंगल में मौजूद है. इसी कारण जंगल से सटे गांव में ��हशत है.वहीं वन विभाग का कहना है कि जल्द हाथियों के दल को खदेड़ा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >