दुर्गापुर में गणतंत्र दिवस पर प्रतियोगिताओं की धूम

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर तथा विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने झंड़ोत्तोलन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की. गांधी मोड मैदान में दुर्गापुर महकमा प्रशासन एवं सूचना व संस्कृति विभाग ने समारोह आयोजित किया. महकमाशासक डॉ श्रीकांत पल्ली ने ध्वजारोहण किया. सीआईएसएफ सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, डॉग स्क्वायड ने विभिन्न कार्यक्रम […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर तथा विभिन्न इलाकों में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने झंड़ोत्तोलन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की. गांधी मोड मैदान में दुर्गापुर महकमा प्रशासन एवं सूचना व संस्कृति विभाग ने समारोह आयोजित किया. महकमाशासक डॉ श्रीकांत पल्ली ने ध्वजारोहण किया.

सीआईएसएफ सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, डॉग स्क्वायड ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये. उपमेयर अनंदिता मुखर्जी, सूचना एवं संस्कृति अधिकारी, मेयर परिषद सदस्य, पार्षद आदि उपस्थित थे. आठ नंबर वार्ड में चेयरमैन मृगेन्द्र पाल ने झंडा फहराया. तेरह नंबर वार्ड के मेनगेट, 34 नम्बर वार्ड के कांदा रोड अम्बेडकर भवन में झंड़ा फहराया गया. डीटीपीएस में नेताजी स्टेडियम में मुख्य अभियंता सह-परियोजना प्रधान केके शर्मा, केऔसुब कमान्डेंट अखिलेश कुमार की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया. भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. परेड कमांडर जीबीएस सिंघार ने नेतृत्व किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >