जामुड़िया : मुड़िया में सुबह दुकानों में लगी आग के बाद मची अफरा-तफरी

जामुड़िया : जामुड़िया बाजार इलाके में मंगलवार की सुबह आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जामुड़िया बाजार की एक दुकान में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने आसपास के छह अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही मिनटों के अंदर ही सात दुकानें […]

जामुड़िया : जामुड़िया बाजार इलाके में मंगलवार की सुबह आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जामुड़िया बाजार की एक दुकान में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने आसपास के छह अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही मिनटों के अंदर ही सात दुकानें आग की चपेट में आ गईं.

ऊंची ऊंची लपटों को देख वहां मौजूद लोगों में आतंक पसर गया. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पानी और बालू की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि वे इसमें सफल नहीं हो पा रहे थे. बाद में इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग की घटना की सूचना दिये जाने के बाद भी डेढ़ घंटे से अधिक समय बीतने के बाद दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मी दो इंजन के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल विभाग के कर्मियों ने तीन घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग के कारण लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने बताया कि सात बजे इसकी जानकारी मिलने के बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना जामुड़िया थाना पुलिस तथा आसनसोल फायर विभाग को दी. बोरो कार्यालय से टैंकर के द्वारा पानी की व्यवस्था की गई.
जामुङिया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव अजय कुमार खेतान ने कहा कि बहुत ही दु:कद घटना है. जिस तरह से जामुङिया बाजार के सभी लोगों ने मिलकर आग बुझाने को कोशिश की. वह बहुत ही अनुकरणीय है. अगर जामड़िया में फायर ब्रिगेड विभाग होता तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >