दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के होल्डिंग टैक्स अब ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है. यह घोषणा मंगलवार को नगर निगम बोर्ड बैठक में मेयर दिलीप अगस्ती ने की. उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक के साथ 28 जनवरी को औपचारिक रूप से नेटवर्किंग सेवा पूरी होने के बाद इसे शुरू की जायेगी. अब नागरिक होल्डिंग टैक्स सीधे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.
दुर्गापुर : दुर्गापुर ननि में होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन जमा करें
दुर्गापुर : दुर्गापुर नगर निगम के होल्डिंग टैक्स अब ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध हो गई है. यह घोषणा मंगलवार को नगर निगम बोर्ड बैठक में मेयर दिलीप अगस्ती ने की. उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक के साथ 28 जनवरी को औपचारिक रूप से नेटवर्किंग सेवा पूरी होने के बाद इसे शुरू की जायेगी. […]

उन्होंने बताया कि बैंक नि:शुल्क ग्राहकों को परिसेवा देगा. सिटी सेंटर चर्च के समीप बन रहे ब्रिज की मरम्मत चल रही है. मार्च तक निर्माण पूरा हो जायेगा. इसके लिए अड्डा चेयरमैन तपस बनर्जी ने आश्वासन दिया है.
उन्होंने कहा कि बोर्ड मिटिंग में शहर के तीन स्थलों पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. तीन माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. इसमें 287.53 करोड़ रूपये खर्च होंगे.
20 नंबर वार्ड अंतर्गत चासीपाड़ा, 28 नंबर वार्ड के नवसागर और शंकरपुर इलाके में इस प्लांट का निर्माण होगा. प्लांट में गंदगी को बाहर निकाल कर पानी को नदी में भेजने का काम किया जायेगा. वर्ष 2020-21 तक इसे पूरा करने की लक्ष्य निर्धारित है.
एमएमआइसी धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि 28 हाई मास्क टावर लाइट शहर के विभिन्न इलाके में लगाने की योजना पारित हुई थी. इसमें से 20 हाईमास्क टावर लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है.
शेष आठ हाई मास्क टावर लाइट लगाने का काम जारी है. शहर के विभिन्न वार्डो में बिजली खंबों में एलइडी लाइट लगाने का योजना है. डीएसपी के बिजली खंभों पर डीएसपी लाइट लगायेगा. इस योजना में बीस करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे.
उन्होंने बताया कि 43 नंबर वार्ड में पार्क का निर्माण किया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. उपमेयर अनिंदिता मुखजी, नगर निगम चेयरमैन मृगेन पाल, एमएमआईसी प्रभात चटर्जी सहित विभिन्न मेयर परिषद सदस्य, बोरो चेयरमैन तथा पार्षद मौजूद थे.