दो लाख के लिए भाई की हत्या कर दी बहन ने

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत शालदह के पास पुलिस ने लापता कालू भगत का शव बरामद किया था. हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की बहन देविका भगत तथा उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया. आरोप है कि देविका ने ही दो लाख रुपये की खातिर अपने भाई की हत्या कर […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना अंतर्गत शालदह के पास पुलिस ने लापता कालू भगत का शव बरामद किया था. हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की बहन देविका भगत तथा उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया. आरोप है कि देविका ने ही दो लाख रुपये की खातिर अपने भाई की हत्या कर दी.
देविका ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस के अनुसार हत्या के बाद देविका पुलिस पर हत्यारों को पकड़ने का दबाब बना रही थी. जांच के बाद हत्या में उसकी ही संलिप्तता पाई गई.
जमीन बिक्री के एवज में कालू को दो लाख रुपये मिले थे. देविका के साथ उसने उक्त राशि को फिक्सड डिपॉजिट किया था. राशि हड़पने के लिए ही उसने भाई की हत्या कर दी तथा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >