दुर्गापुर : दुर्गापुर में बांकुड़ा पुलिस की दबिश से हड़कंप

दुर्गापुर : इस्पात नगर भारती रोड इलाके में बुधवार की देर संध्या विष्णुपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की. दुर्गापुर पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं थी. पुलिस का नेतृत्व एसडीपीओ कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि भारती रोड के आवास संख्या 20 / 7 में सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान नवेन्दु भट्टाचार्य रहते हैं. पिछले एक माह […]

दुर्गापुर : इस्पात नगर भारती रोड इलाके में बुधवार की देर संध्या विष्णुपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की. दुर्गापुर पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं थी. पुलिस का नेतृत्व एसडीपीओ कर रहे थे.
उल्लेखनीय है कि भारती रोड के आवास संख्या 20 / 7 में सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान नवेन्दु भट्टाचार्य रहते हैं. पिछले एक माह से वे दुर्गापुर पुलिस लाइन में वायरलेस विभाग में कार्यरत हैं. धवार की शाम भट्टाचार्य अपने परिवार के साथ सेप्को टाउनशिप इलाके में रिश्तेदार के घर गये थे. 8:30 बजे उनके मोहल्ले में तीन वैन पुलिस कर्मी पहुंचे.
दो पुलिस अधिकारी शामिल थे. जवानों के श्री भट्टाचार्या के आवास का ताला बंद देख पड़ोसी के दरवाजे को खटखटाया एवं पूछताछ करने लगे. पांच मिनट बाद सभी पुलिसकर्मी वापस चल गये. इसकी सूचना स्थानीय बी-जोन फांड़ी पुलिस तथा दुर्गापुर थाना प्रभारी को दी गई. फांड़ी प्रभारी अजय बाग सूचना मिलते ही अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >