नागराकाटा : पर्यटकों के संख्या में बड़ी कमी

मूलभूत सुविधाओं के अभाव से मुंह मोड़ रहे पर्यटक : प्रधान नागराकाटा : उत्तर बंगाल का सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल लालझमेला बस्ती में साल के अंतिम दिन पर्यटक अन्य साल की तुलना में शून्य दिखाई दिये. साल के अंतिम दिन नागराकाटा ब्लॉक स्थित लालझमेला बस्ती में पर्यटकों के आगमन में कमी को देखते हुए लुकसान ग्राम […]

मूलभूत सुविधाओं के अभाव से मुंह मोड़ रहे पर्यटक : प्रधान

नागराकाटा : उत्तर बंगाल का सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल लालझमेला बस्ती में साल के अंतिम दिन पर्यटक अन्य साल की तुलना में शून्य दिखाई दिये. साल के अंतिम दिन नागराकाटा ब्लॉक स्थित लालझमेला बस्ती में पर्यटकों के आगमन में कमी को देखते हुए लुकसान ग्राम पंचायत के नवनिविर्चित पंचायत प्रधान लालझमेला का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे.

प्रधान ने पर्यटक स्थल का निरीक्षण करते हुए इलाकेवासियों एवं पर्यटकों की असुविधा के बारे में जानकारी लिया. गौरतलब है कि नागराकाटा ब्लॉक स्थित लालझमेला बस्ती उत्तर बंगाल में पर्यटकों के लिए सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक माना जाता है. लेकिन साल के अतिंम दिन पर्यटकों की कमी के कारण स्थानीय निवासियों में निराशा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि लालझमेला बस्ती आज भी पर्यटकों के लिए मनपसंद स्थान है. परंतु यहां विभिन्न प्रकार असुविधाओं के कारण पर्यटकों का आगमन अन्य साल की तुलना में कमी आना शुरु हो गया है. पर्यटक स्थल के संचालन कमेटी के सदस्य कृष्ण राई और दिवस शर्मा ने कहा कि अन्य साल की तुलना में इस साल पर्यटकों मे कमी आयी है. इसका प्रमुख कारण यहां पर्यटक के लिए पेय जल, शौचालय, रास्ता एवं अन्य असुविधा के कारण हो सकता है.

हम चाहते हैं कि सरकार इस पर ध्यान देकर सभी सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराये. पर्यटक स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे लुकसान ग्राम पंचायत प्रधान मनोज मुंडा का कहना है कि हमलोगों ने यहां आने के बाद देखा कि पर्यटकों लिए काफी असुविधाए हैं. जैसे पानी का समस्या, महिलाओं के लिए शौचालय व रास्ता का अभाव है. पर्यटक स्थल को और उन्नत बनाने के लिए हमारी ओर से निरंतर प्रयास रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >