पानागढ़ : छह दिवसीय शांतिनिकेतन पौष मेला शुरू, आतिशबाजी पर प्रतिबंध

पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर स्थित शांतिनिकेतन का 124वां पौष मेला रविवार से शुरू हो गया. सुबह शांतिनिकेतन गृह में शहनाई बजाई गयी. इसके बाद छातीम तला में बैठकर वैदिक मंत्र उच्चारण, उपासना तथा रवीन्द्र संगीत से इसका शंखनाद किया गया. इस दौरान विश्वभारती शांतिनिकेतन के उपाचार्य डॉक्टर विद्युत चक्रवर्ती समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित […]

पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर स्थित शांतिनिकेतन का 124वां पौष मेला रविवार से शुरू हो गया. सुबह शांतिनिकेतन गृह में शहनाई बजाई गयी. इसके बाद छातीम तला में बैठकर वैदिक मंत्र उच्चारण, उपासना तथा रवीन्द्र संगीत से इसका शंखनाद किया गया. इस दौरान विश्वभारती शांतिनिकेतन के उपाचार्य डॉक्टर विद्युत चक्रवर्ती समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विश्वभारती सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1894 में महर्षि देवेंद्रनाथ ठाकुर जब सैया पर थे, तब उन्हीं के आदेश पर उनके ज्येष्ठ पुत्र द्विजेन्द्रनाथ ठाकुर ने उपासना गृह का उद्घाटन किया था. इस दौरान स्वयं रवींद्रनाथ ठाकुर भी उपस्थित थे.
उपासना गृह के पास ही कांच घर के सामने मैदान में एक दिन का पौष मेला लगता था. बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिन में ही विभिन्न कार्यक्रम तथा जात्रा का आयोजन होता था.
वर्ष 1894 से 1921 तक मेला एक दिन के लिये लगता था. 1921 में विश्वभारती विश्वविद्यालय के गठन के बाद यह दो दिवसीय हो गया. 1961 तक यह जारी रहा. मेले की ख्याति बढ़ने से पर्यटकों का समागम यहां शुरू हो गया. मेला पल्ली माठ में आयोजित होने लगा.
1961 से 2015 तक मूल मेला तीन दिन तक चलता रहा. पिछले वर्ष परिवेश अदालत के निर्देश के बाद तीन दिन के मेले को लेकर कोर्ट ने ग्राउंड खाली कर देने का आदेश विश्वभारती प्रबंधन को दिया था. इसे लेकर काफी बहस भी हुई.
इस वर्ष से आधिकारिक तौर पर छह दिन पौष मेला लगेगा. प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर मेले में आतिशबाजी पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया है. मेला परिसर में इसे देखने के लिये एक मॉनिटरिंग कमेटी भी गठित की गई है. वह इस दिशा में कार्य करेगी.
पौष मेला को लेकर स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश व राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अन्य प्रांतों से भी भारी तादाद में पर्यटक उपस्थित होते हैं. रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. वीरभूम जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं.
एक ऐप भी जारी किया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पौष मेला को केंद्र कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इस बाबत एक ऐप भी जारी किया गया है. मेला कंट्रोल रूम के साथ ही 12 असिस्टेंट बूथ तैयार किया गया है. जिला पुलिस ने रोड मैप भी जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >