पानागढ़ : वीरभूम जिले के साइथिया थाना अंतर्गत मदनपुर गांव में बुधवार सुबह अजीबो गरीब दुर्घटना हुई. राइस मिल का बॉयलर खुलकर मिल के पास ही पड़ोस के घर में जाकर गिरने के बाद जबरदस्त रूप से विस्फोट होने से घर में मौजूद अंजली मंडल की दर्दनाक मौत हो गयी.
घर मे मौजूद और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के प्रतिवाद में स्थानीय लोगों ने सिउड़ी-साइथियां सड़क जाम कर दिया.
स
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा. घटना से स्थानीय लोगों का आक्रोश चरम पर है. स्थिति तनावपूर्ण है. अजीबों गरीब दुर्घटना से स्थानीय लोग हतप्रभ है.
घटना में घायल मृतका की पुत्रवधू वोम देवी मंडल को गंभीर हालत में सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना को लेकर स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राइस मिल का बॉयलर अचानक सुबह खुलकर अंजली मंडल के घर में जा घुसा तथा जबरदस्त रूप से विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि अंजली देवी के मकान की दीवार ढह गयी. मौके वारदात पर ही अंजली देवी की दर्दनाक मौत हो गई.
दुर्घटना के समय अंजली देवी की पुत्रवधू स्नान कर रही थी, उसे भी चोट आई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जन बहुल इलाके में राइस मिल होने से इस तरह की घटना घट सकती है. राइस मिल प्रबपंधन के खिलाफ लोगों में घोर आक्रोश व्याप्त है. सड़क अवरुद्ध कर स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध किया.
