चिनाकुड़ी : कोलियरी गोदाम से चोरी, तीन लाख रुपये के केबल ले उड़े चोर

चिनाकुड़ी. सोदपुर क्षेत्र की चिनाकुड़ी तीन नंबर कोलियरी गोदाम से सोमवार की रात चोरों ने तीन लाख रूपये मूल्य से अधिक का केबुल सेंधमारी कर चोरी कर ली. इस संबंध में कोलियरी प्रबंधक ने मंगलवार को नियामतपुर फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. किसी की गिरफ्तारी की सूचना […]

चिनाकुड़ी. सोदपुर क्षेत्र की चिनाकुड़ी तीन नंबर कोलियरी गोदाम से सोमवार की रात चोरों ने तीन लाख रूपये मूल्य से अधिक का केबुल सेंधमारी कर चोरी कर ली.
इस संबंध में कोलियरी प्रबंधक ने मंगलवार को नियामतपुर फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. सनद रहे कि चिनाकुड़ी तीन नंबर कोलियरी में केबुल चोरी की घटनाएं अक्सरहां होती रहती है.
एक पखवारा पहले ही कोलियरी से डेढ़ सौ फुट केबल की चोरी हुई थी. शिकायत के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. केबल चोरी की घटनाओं से यूनियन नेताओं में भी नाराजगी है.
उनका कहना है कि बढ़ती चोरी से राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की चोरियों की गंभीरता से जांच करने पर घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है. लेकिन प्रबंधन भी सिर्फ शिकायत दर्ज पर अपने दायित्व से मुक्ति पा लेता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >