लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल में एक भी सीट नहीं

पानागढ़ : रभूम जिले के तारापीठ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुवार को तृणमूल नेता सुदीप बंधोपाध्याय तथा पत्नी नयना बंद्योपाध्याय ने पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बंगाल से भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी अगली बार […]

पानागढ़ : रभूम जिले के तारापीठ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुवार को तृणमूल नेता सुदीप बंधोपाध्याय तथा पत्नी नयना बंद्योपाध्याय ने पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बंगाल से भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी.
मीडिया के सवाल का जबाव देते हुये सुदीप बंधोपाध्याय ने कहा कि रोजवैली मामला अभी भी चल रहा है. कोई फाइनल फैसला अभी तक नहीं आया है. उन्होंने शोभन चट्टोपाध्याय के इस्तीफा मामले पर कहा कि शोभन के इस्तीफा से पार्टी में कोई खास अंतर नहीं पड़ेगा.
तृणमूल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का व्यक्तित्व ही बहुत है. उनका जनाधार व्यापक स्तर पर मौजूद है. बताया जाता है कि रोजवैली कांड में गिरफ्तारी के बाद पहली बार तारापीठ मंदिर में आकर श्री बंद्योपाध्याय ने गुरूवार को पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >