चार घरों में लगी भयावह आग, सामान जलकर खाक

पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर थाना के राइपुर स्थित कार्तिकडांगा इलाके में मौजूद चार घरों में मंगलवार आधी रात को लगी भयावह आग की घटना से समूचे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना के पाकर दमकल कर्मी मौके पर दमकल का एक इंजन लेकर पहुंचे. करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद […]

पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर थाना के राइपुर स्थित कार्तिकडांगा इलाके में मौजूद चार घरों में मंगलवार आधी रात को लगी भयावह आग की घटना से समूचे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना के पाकर दमकल कर्मी मौके पर दमकल का एक इंजन लेकर पहुंचे. करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया.
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना में किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है. चारों घर के सारे सामान जलकर भस्म हो गये. मौके पर पुलिस भी उपस्थित थी. बुधवार सुबह स्थानीय प्रशासन के लोगों व नेताओ ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित लोगों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >