शिल्पांचल में चार दिवसीय महाछठ की तैयारियों में आयी तेजी

बर्नपुर : बर्नपुर छठ पूजा कमेटियों के साथ नगर निगम प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने दामोदर नदी स्थित भूतनाथ तथा रीवर साइड छठ घाटों का मुआयना किया. एमएमआईसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर, हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, पार्षद भरत दास, धनजंय हाजरा आदि शामिल थे. स्टेशन रोड छठ पूजा कमेटी सदस्य बैजू शर्मा ने बताया कि […]

बर्नपुर : बर्नपुर छठ पूजा कमेटियों के साथ नगर निगम प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने दामोदर नदी स्थित भूतनाथ तथा रीवर साइड छठ घाटों का मुआयना किया. एमएमआईसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर, हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, पार्षद भरत दास, धनजंय हाजरा आदि शामिल थे.
स्टेशन रोड छठ पूजा कमेटी सदस्य बैजू शर्मा ने बताया कि छठ घाटों तक आने जानेवाली सड़क को लोडर से काटकर सफाई का कार्य किया गया. सड़क के गड्ढ़ों को चिप्स डस्ट बिछाकर भरा गया. दामोदर नदी में विसर्जन के अवशेषो को लोडर मशीन के सहयोग से हटाया गया. छठ घाटों पर लेवलिंग का कार्य ठीक से कराया गया.
भूतनाथ नाथ छठ घाट में जाने वाली सड़क पर प्रकाश की कमी के कारण व्रतियो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसकी जानकारी निगम प्रशासन को दिया गया है. निगम प्रशासन ने लाइटो की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >