पुरूलिया के डीएम ने की भाजपा नेता मुकुल के खिलाफ प्राथमिकी, सियासी हलचल तेज

आद्रा : भाजपा के वरीय नेता मुकुल राय पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाते हुये पुरूलिया के जिलाशासक अलोकेश प्रसाद राय ने बलरामपुर थाने में शिकायत दर्ज की है. दो नवंबर को बलरामपुर सराय मैदान में भाजपा की जनसभा में मुकुल राय ने मंच से जिलाशासक पर हमला बोलते हुये कहा था कि आप कैसे […]

आद्रा : भाजपा के वरीय नेता मुकुल राय पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाते हुये पुरूलिया के जिलाशासक अलोकेश प्रसाद राय ने बलरामपुर थाने में शिकायत दर्ज की है. दो नवंबर को बलरामपुर सराय मैदान में भाजपा की जनसभा में मुकुल राय ने मंच से जिलाशासक पर हमला बोलते हुये कहा था कि आप कैसे बड़े अधिकारी बन सकते हैं. यह वह देख लेंगे.
अपने जीवन में ऐसा जिलाशासक नहीं देखा है, जिन्होंने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा होने के बावजूद भी अभी तक बोर्ड गठन करने नहीं दिया है. आरोप है कि मुकुल ने इस दौरान जिलाशासक को तृणमूल का जिलाध्यक्ष की उपाधि भी दे डाली थी. इन आरोपों के खिलाफ जिलाशासक ने पांच नवंबर 2018 को बलरामपुर थाने में भाजपा नेता मुकुल रायके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.
  • बलरामपुर की जनसभा में गलत बयानबाजी करने का लगाया आरोप
  • मामले को लेकर बलरामपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इसके तहत जिलाशासक ने मुकुल राय पर व्यक्तिगत आक्रमण, धमकी देने एवं लज्जित करने का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई है. बलरामपुर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 500, 504 के तहत मामला दर्ज करते हुये कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना से सियासी हलचल तेज हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >